12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बैट्री से चलने वाला एयर प्यूरिफायर जिसे फेस मास्क की तरह पहन सकेंगे

उपकरण की विशेषता यह है कि यह 820-mAH बैट्री से चलता है और लो-बैट्री होने पर 8 घंटे में हमारे आस-पास की हवा को स्वच्छ कर देता है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Mohmad Imran

Sep 01, 2020

बैट्री से चलने वाला एयर प्यूरिफायर जिसे फेस मास्क की तरह पहन सकेंगे

बैट्री से चलने वाला एयर प्यूरिफायर जिसे फेस मास्क की तरह पहन सकेंगे

कोरोना महामारी (Corona Virus Covid-19) के इस दौर में संक्रमण से बचने के लिए फेस मास्क (Face Mask) को ही सबसे कारगर तरीका माना जा रहा है। ऐसे में सबसे प्रभावी मास्क बनाने की कंपनियों के बीच होड़ सी लग गई है। इस दौड़ में वे कंपनियां भी शामिल हैं जो अभी तक इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल उपकरण ही बना रही थीं। दक्षिण कोरिया की ऐसी ही एक कंपनी ने हाल ही अपना एक खास उत्पाद 'प्यूरीकेयर' उतारा है जो है तो एयर प्यूरिफायर लेकिन कंपनी का दावा है कि इसे फेस मास्क की तरह भी पहना जा सकता है। इस खास उपकरण की विशेषता यह है कि यह 820-mAH बैट्री से चलता है और लो-बैट्री होने पर 8 घंटे में हमारे आस-पास की हवा को स्वच्छ कर देता है। जबकि पूरी तरह से चार्ज होने पर यह दो घंटे में हवा को स्वच्छ बना देता है। दरअसल कंपनी ने इस फेस मास्क जैसे एयर प्यूरिफायर को बनाने में अपनी ही पुरानी होम एयर प्यूरिफायर तकनीक का इस्तेमाल किया है जिसे उसने बैट्री से जोड़कर इसे कहीं भी और कभी भी उपयोग करने लायक उपकरण में बदल दिया है। इसमें दो एच 13 एचईपीए फिल्टर्स, मल्टी-स्पीड फैन और अल्ट्रा-वॉयलट स्टरलाइजिंग कवर (Ultra Violet-LED Sterilizing Case) भी लगे हैं।

ऐसे काम करता है उपकरण
फिल्टर्स की मदद से प्यूरीकेयर सांस लेने और छोडऩे का काम करता है। जबकि डिवाइस में लगे फैन बाहर से स्वच्छ हवा को सांस के जरिए अंदर खींचने में मदद करते हैं। वहीं इसमें लगा एक खास 'रेस्पिरेटरी सेंसर' (Respiratory Sensor) इन पंखों की गति को नियंत्रित करता है। सांस लेते समय सेंसर पंखों की गति बढ़ा देता है ताकि ज्यादा से ज्यादा स्वच्छ हवा अंदर जा सके जबकि सांस छोड़ते समय इनकी गति को धीमा कर देता है ताकि कोई परेशानी न हो। बैट्री खत्म होने पर इसे एक खास अल्ट्रा-वॉयलट कवर में रखकर चार्ज कर सकते हैं। यह अल्ट्रा-वॉयलट कवर उपकरण पर चिपके हानिकारक कीटाणुओं को खत्म कर देता है जिसे किसी भी प्रकार के संक्रमण का जोखिम कम हो जाता है। इस उपकरण का हर हिस्सा और सामग्री बदला (Replacable) और रिसाइकल (Recycle) कर दोबारा उपयोग में लिया जा सकता है। हालांकि कोविड-19 वायरस (Covid-19) पर यह कितना असरदार होगा यह अभी स्पष्ट नहीं है।