एयरोनैब इनहेलर बचाएगा वायरस से
दरअसल, सैन फ्रांसिस्को स्थित कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने हाल ही एक ऐसा 'एयरोनैब' बनाया है जिसे आसानी से इनहेलर की तरह सूंघा जा सकता है। वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि यह 'एयरोनैब' इनहेलर एक इमरजेंसी एंटी-वायरस उपकरण की तरह काम करेगा जो वायरस के तुरंत प्रभाव को सीमित कर हमें संक्रमित होने से बचायाएगा। शोधकर्ताओं ने बताया कि उनके बनाए इस एयरोनैब में बर्फीले-पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लामा और ऊंटों के रक्त मेंमौजूद प्रतिरक्षा प्रोटीन मौजूद है। इनके प्रोटीन में नैनोबॉडी (nanobody) होती हैं नैनोबायोटिक्स सिंथेटिक हैं और कोरोना वायरस को नष्ट करने में सक्षम हैं। मनुष्यों में पाए जाने वाली एंटीबॉडी की तुलना में एक-चौथाई आकार वाले ये नैनोबॉडी प्रोटीन कोरोनोवायरस को मानव कोशिकाओं में घुसने या जुडऩे से रोक सकता है। हालांकि अभी इसका क्लिीनिकल परीक्षण होना बाकी है। प्रमुख शोधकर्ता डॉ. पीटर वाल्टर का कहना है कि जब तक कोरोना की कोई प्रमाणिक वैक्सीन नहीं आ जाती यह नेजल स्प्रे लोगों को संक्रमित होने से बचा सकता है।