12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केले से बनाएं ये स्वादिष्ट वेट लॉस स्मूदी और बढ़ते वज़न से पाए छुटकारा

वज़न कम करना हमारे लिए वज़न बढ़ाने से ज्यादा मेहनत का काम है हम वज़न कम करने के लिए न जाने क्या क्या करते हैं घंटों जिम में पसीना बहाते हैं डाइटिंग करते हैं | कुछ लोग मानते हैं कि केला खाने से वजन बढ़ता है इसलिए लोग इसे अपने वेट लॉस डाइट में नहीं शामिल करते हैं। लेकिन ये पूरी तरह से मिथ है। अगर आप सही तरीके से केले का सेवन करें तो आपका वजन घट सकता है। आज हम आपके लिए एक ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं जिससे न केवल आपको पौष्टिक आहार मिलेगा बल्कि आपका वजन भी कम होगा।

2 min read
Google source verification

नई दिल्ली आप ये जानकर जरूर हैरान होंगे कि एक केले की स्मूदी भला वजन कैसे कम कर सकती है लेकिन यह हकीकत है केले खाने से आपको काफी एनर्जी मिलती है और अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो अनाज की बजाए केले का सेवन करना भी शुरू कर सकते हैं। केले की किसी भी रेसिपी को आप अपना प्री वर्क आउट स्नैक बना सकते हैं। जिससे वर्क आउट की समय अवधि भी बढ़ सकती हैं। कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल में सीनियर डाइटिशियन डॉक्टर अदिति शर्मा बताती हैं कि केले से आप अपना कुछ न कुछ वजन कम कर सकते हैं। यह फाइबर पोटेशियम और एंटी ऑक्सीडेंट्स का रिच सोर्स है। और ये सब तत्व आपके शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद करते है। यही नहीं केले का सेवन आपकी मांसपेशियों को बनाने भी मदद करते हैं। इसी तरह से ए आपके पेट पर जमी हुई अधिक फैट की परत को भी जलाने में काफी मददगार होता है।

कैसे बनाएं केले की स्मूदी

सामग्री

एक पका हुआ केला
एक संतरा
एक चम्मच नारियल का तेल
दो चम्मच व्हे प्रोटीन पाउडर
एक चौथाई चम्मच अदरक का पाउडर (सोंठ)
फैट फ्री दही
दो चम्मच अलसी के बीज
बनाने का तरीका

एक ब्लेंडर ले लें।
उसमें इन सभी सामग्री को मिला लें।
अब जब तक यह सारा पेस्ट नरम और एकसा न हो जाए तब तक इसे ब्लेंड करते रहें।
जब ये मिक्सचर स्मूदी जैसा बन जाए तब इसे ब्लेंडर में से निकाल लें।
फिर एक गिलास में डाल कर पी लें।
अगर आप अच्छे नतीजे पाना चाहते हैं तो इस ड्रिंक को सुबह उठ कर अपनी पहली मील की तरह पिएं।
आपका वजन कम होना शुरू हो जायेगा।
आपको यह जान लेना चाहिए कि केवल एक चीज को अपनी डाइट में शामिल करने से आपका वजन जल्दी से तेज होना शुरू नहीं हो जाता है। बल्कि आपको पूरा हेल्दी लाइफस्टाइल बनाना होगा। साथ ही एक्सरसाइज करनी भी शुरू कर देनी चाहिए।