12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Health Tips: सर्दियों में मक्के की रोटी खाने के अद्भुत फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

Health Tips: मक्के की रोटी का सेवन करने से हमारे शरीर को फाइबर प्राप्त होता है, जो कि आपको पाचन संबंधी समस्याओं से राहत पाने में मदद करता है।

3 min read
Google source verification
makki-ki-roti.jpg

Makki Ki Roti Khane Ke Fayde

नई दिल्ली। Health Tips: सर्दियों का लोकप्रिय खाना मक्की दी रोटी और सरसों का साग के बारे में तो आपने सुना ही होगा। दरअसल, सर्दियों में आपके शरीर को रोगों से लड़ने और स्वस्थ रहने के लिए विशेष आहार की आवश्यकता होती है। सब्जियां, फल, मेवे के साथ-साथ सर्दियों में बनने वाली मक्का, बाजरा आदि के आटे की रोटियां आपके शरीर को पर्याप्त पोषण प्रदान करने के लिए बेहतर होती हैं। प्रोटीन और स्टार्च से भरपूर मक्की की रोटी में कैलोरी की मात्रा भी कम होती है। इसके अलावा मक्के की रोटी का सेवन करने से शरीर में मैगनीज, पोटेशियम, जिंक, आयरन, फॉस्फोरस, कॉपर, सेलेनियम, पोटेशियम और विटामिन- ए, बी, ई जैसे कई पोषक तत्वों की पूर्ति होती है। आइए जानते हैं सर्दियों में मक्के की रोटी खाने के अन्य फायदों के बारे में...

• वजन कम करने में
मक्के की रोटी का सेवन करने से हमारे शरीर को फाइबर प्राप्त होता है, जो कि आपको पाचन संबंधी समस्याओं से राहत पाने में मदद करता है। यह शरीर में कॉलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। साथ ही फाइबर युक्त आहार आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता है, जिससे कि आप अतिरिक्त नहीं खातें हैं। यह पाचनतंत्र को बूस्ट करने के साथ ही आपके वजन प्रबंधन में भी मदद करता है।

यह भी पढ़ें: इन घरेलू नुस्खों से छूमंतर हो जाएगा दांत दर्द , कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के इन कारणों को ना करें नजरअंदाज

• एनीमिया से राहत के लिए
शरीर में खून की कमी होने यानी एनीमिया रोग में मक्के की रोटी बेहद गुणकारी साबित हो सकती है। क्योंकि आयरन, जिंक, बीटा-कैरोटीन युक्त मक्के की रोटी खाने से शरीर में रेड ब्लड सेल्स की बढ़ोतरी में मदद मिलती है। मक्के की रोटी का सेवन करने से यह आपके शरीर में खून की कमी को दूर करने के साथ ही विटामिन की पूर्ति भी करती है। जो एनीमिया को दूर करने में सहायक है।

• जोड़ों की समस्या में
जिंक, मैग्नीशियम, आयरन, फास्फोरस जैसे पोषक तत्वों से युक्त मक्के की रोटी का सेवन करने से आपकी हड्डियों को मजबूती मिलती है। यही नहीं, मक्के की रोटी का सेवन करने से यह जोड़ों के दर्द को कम करने के साथ ही आर्थराइटिस और ऑस्टियोपोरोसिस जैसे गंभीर समस्याओं के खतरे को कम करने में मदद करती है।

• हृदय स्‍वास्‍थ्‍य के लिए
आपके दिल को स्वस्थ बनाए रखने के लिए भी मक्के की रोटी के फायदे देखे जा सकते हैं। सर्दियों में इसके नियमित सेवन से यह शरीर के बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाकर अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बनाए रखने में मदद करती है। आपके दिल को स्वस्थ रखने के लिए मक्के की रोटी में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। इसके अलावा यह रक्तचाप को नियंत्रित करने में भी सहायक है। जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी हृदय संबंधी समस्याओं के जोखिम को कम किया जा सकता है।