scriptजामुन, तरबूज और खरबूजा से दूर होगी कई बीमारियां, गर्मी में रोज करें सेवन | Many diseases will be overcome by berries, watermelon and melon, consume it daily in summer | Patrika News
स्वास्थ्य

जामुन, तरबूज और खरबूजा से दूर होगी कई बीमारियां, गर्मी में रोज करें सेवन

जामुन, तरबूज और खरबूजा से दूर होगी कई बीमारियां, गर्मी में रोज करें सेवन

मुंबईApr 14, 2021 / 02:47 pm

Subodh Tripathi

जामुन, तरबूज और खरबूजा से दूर होगी कई बीमारियां, गर्मी में रोज करें सेवन

जामुन, तरबूज और खरबूजा से दूर होगी कई बीमारियां, गर्मी में रोज करें सेवन

गर्मी के मौसम में आपके शरीर को फिट और दुरुस्त रखने के लिए कुछ फ्रूट्स का उपयोग करना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि इस मौसम में तले गले खाद्य पदार्थ शरीर को हानि ही पहुंचाते हैं। इसलिए आज हम आपको उन फलों के बारे में बताएंगे। जो आपके शरीर को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे।
तरबूज आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद फल है। क्योंकि इसमें काफी मात्रा में पानी होता है। इसी के साथ यह विटामिन सी, विटामिन ए, पोटेशियम, एमिनो एसिड, एंटीऑक्सीडेंट, लाइकोपिन आदि से भरपूर होता है। इस कारण यह शरीर में सूजन को कम करने और तनाव को दूर करने में मदद करता है। गर्मी के सीजन में तरबूज का उपयोग जरूर करना चाहिए।
गर्मी के मौसम में जामुन खाना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें फ्लेवोनॉयड्स होते हैं। जो एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर है। यह तनाव को दूर करने के साथ ही फाइबर होने के कारण आपकी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है।
खरबूजा खाना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है।यह ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए भी बहुत अच्छा फल है। इसमें पोटेशियम होने के कारण ब्लड प्रेशर लेवल कंट्रोल करता है। इसे आप नाश्ते के रूप में भी सुबह शाम उपयोग कर सकते हैं।
केले में पोटेशियम होता है। जो हाई ब्लड प्रेशर वाले रोगियों के लिए बहुत अच्छा है। केला पाचन तंत्र मजबूत करता है। इसमें विटामिन सी होने के कारण यह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है। इसलिए केले का उपयोग गर्मी के मौसम में करना चाहिए।
गर्मी के मौसम में खीरा ककड़ी जरूर खाना चाहिए। इसमें पानी की भरपूर मात्रा होती है। यह शरीर को ठंडक प्रदान करता है। यह कब्ज को भी दूर करता है। और आपकी इम्युनिटी भी बढ़ाता है।
इन फलों के साथ ही गर्मी में हरी सब्जियों का भी उपयोग करना चाहिए। जिससे आपके शरीर को सभी पोषक तत्व मिले और दही का उपयोग भी करना चाहिए। जो आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

Home / Health / जामुन, तरबूज और खरबूजा से दूर होगी कई बीमारियां, गर्मी में रोज करें सेवन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो