
Masala tea benefits in winter
Masala tea benefits in winter: जमाना बदल गया है लोग अब चाय के दिवाने होने लगे हैं। आजकल लोग खुद को टी लवर्स भी बुलाते हैं। अब चाय की वैरायटी भी बदल गई है। बाजार में आजकल कई तरह की चाय मिल जाती है जैसे ग्रीन टी, येलो टी, ब्लैक टी और मसाला टी आदि। कई चाय सेहत के लिए फायदेमंद होती है। ऐसे में आज हम बात करेंगे मसाला चाय जिसे सेहत के लिए फायदेमंद बताया जाता है। मसाला चाय को बनाने के लिए कई मसाले जैसे लौंग, इलायची, अदरक, तुलसी आदि का इस्तेमाल किया जाता है जो सेहत के लिए काफी गुणकारी माने जाते हैं।
मसाल चाय (Masala tea benefits in winter)का सेवन आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ाती है। आपको कई बीमारियों से दूर रखती है। इस चाय में एनर्जी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, आयरन और सोडियम आदि पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ऐसे में जानते हैं मसाला चाय पीने के फायदे क्या है।
Masala tea benefits in winter:इम्यूनिटी सही करें
यदि आप कमजोर इम्यूनिटी से परेशान है तो मसाला चाय का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। यह चाय आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाती है। इस चाय में एंटीऑक्सिडेंटस और फाइटोकेमिकल मौजूद होते हैं जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में सहायकता करते हैं।
Masala tea benefits in winter:सर्दी दूर करें
मसाला चाय में मौजूद मसाले शरीर को अंदरूनी तौर पर गर्म रखते हैं, जिससे मौसमी बीमारियों से शरीर का बचाव होता है। मसाला चाय पीने से सर्दी से राहत मिलती है। चाय में मौजूद कैटेचिन तत्व सर्दी से शरीर को बचाता है। मसाला चाय में मौजूद शरीर को बीमारियों से बचाते हैं।
Masala tea benefits in winter:पाचन में मदद
मसाला चाय में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो पाचन को सही रखने में मदद करते हैं। इस चाय के मसालों से पाचन और पैंक्रियाज में एंजाइम्स स्टिमुलेट होते हैं इससे आपका पाचन सही रहता है। ऐसे में इसका सेवन पाचन संबंधी समस्याओं में फायदेमंद होता है।
Masala tea benefits in winter:सूजन दूर करें
मसाला चाय में अदरक और लौंग मौजूद होते हैं। ऐसे में इन दोनों को सूजन और दर्द को दूर करने में फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में इस चाय का सेवन आपकी सूजन की समस्या को दूर करने में मदद करता है। ़
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Updated on:
06 Jan 2025 12:54 pm
Published on:
06 Jan 2025 12:53 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
