Beetroot Juice ke nuksan: चुकंदर जिसका सेवन हम अक्सर खून बढ़ाने के लिए करते हैं। इसे सेहत के लिए बेहद लाभदायक भी माना जाता है। इसका सेवन हम कई तरीकों से कर सकते हैं। इसके जूस का सेवन लोग खून बढ़ाने के लिए करते हैं तो कई लोग इसे प्रतिदिन सलाद के रूप में खाते हैं। यदि आप जिसके जूस का सेवन करते हैं तो इससे आपको एंटीऑक्सीडेंट्स, नाइट्रेट्स और विटामिन्स आदि चीजें मिलती है। स्किन ग्लोइंग के लिए भी इसका सेवन कर सकते हैं।