5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सेहत के लिए जरूरी है दूध, लेकिन इन चीजों के साथ सेवन करने से होगा नुकसान……

सेहत के लिए जरूरी है दूध, लेकिन इन चीजों के साथ सेवन करने से होगा नुकसान......

2 min read
Google source verification
सेहत के लिए जरूरी है दूध, लेकिन इन चीजों के साथ सेवन करने से होगा नुकसान......

सेहत के लिए जरूरी है दूध, लेकिन इन चीजों के साथ सेवन करने से होगा नुकसान......

दूध में काफी पोषक तत्व होते हैं। व्यक्ति के शरीर में प्रोटीन और कैल्शियम के लिए यह बेहतरीन उपाय है।लेकिन दूध के साथ कुछ चीजों का सेवन करने से शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए आप जब भी दूध का सेवन करें, तो इस बात का ध्यान रखें कि कहीं यह चीजें तो आप उसके साथ नहीं ले रहे हैं।

दूध सेहत के लिए काफी जरूरी है। क्योंकि इसमें कई मिनरल और विटामिन होते हैं। इसलिए दूध पीना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि यह आपकी हड्डियों को भी मजबूत करता है और शरीर में होने वाली कैल्शियम की कमी को भी पूरी करता है।

दूध और संतरा-

दूध और संतरे का सेवन कभी भी एक साथ नहीं करना चाहिए। इससे पोषण शरीर को नहीं मिल पाता है और इससे आपके पेट में गैस की समस्या भी हो सकती है।इसी के साथ दूध के साथ दही, खमीर, अंडा, मांस, मछली खाने से भी बचना चाहिए।

मूली और दूध-

आप दूध पी रहे हैं तो मूली या मूली से बनी सामग्रियों का सेवन नहीं करें। क्योंकि यह आपके शरीर के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। क्योंकि आप अगर मूली और दूध का एक साथ सेवन करते हैं। तो इससे आपको इस स्कीन से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।

ब्रेड और बटर-

वैसे तो ब्रेड और बटर सबसे प्रसिद्ध नाश्ता है। लेकिन दूध के साथ ब्रेड और बटर खाना हानिकारक है। क्योंकि इससे किसी किसी को उल्टी भी हो सकती है।

दूध के साथ उड़द की दाल भी नहीं खाना चाहिए ।क्योंकि इसे पचने में काफी समय लगता है और पेट संबंधी समस्याएं हो जाती है। नमकीन बिस्कुट या नमक वाली चीज भी दूध के साथ नहीं लेना चाहिए। इससे दूध से मिलने वाले पोषक तत्व में कमी आ जाती है। दूध पीने के पहले या तुरंत बाद कच्चे प्याज का सेवन भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे स्किन इंफेक्शन हो सकता है और दाद खुजली जैसी समस्याएं भी हो सकती है। अधिक मिर्च मसाले वाले भोजन के साथ भी दूध का सेवन नहीं करना चाहिए।