5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लू और पेट की समस्या में बहुत कारगर है ये नेचुरल हर्ब, जानिए इसका प्रयोग और लाभ

गर्मियों में चिलचिलाती धूप और लू लगने की समस्या से बचने के लिए मिंट यानी पुदीने का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि

2 min read
Google source verification
mint leaves benefits, eating mint leaves benefits, mint benefits in summer, heatstroke, stomach problems, पुदीने के फायदे, लू से बचाए, पेट की समस्याएं, गर्मियों में पुदीना खाने के फायदे, good digestion,

लू और पेट की समस्या में बहुत कारगर है ये नेचुरल हर्ब, जानिए इसका प्रयोग और लाभ

गर्मी में आपको लू लगने, उल्टी, जी मिचलाना जैसी कई अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना अच्छा रहता है जो आपको अंदरुनी ठंडक प्रदान करके आपको स्वस्थ रखने में सहायक हो सकें। आज हम आपको एक ऐसे नेचुरल हर्ब के बारे में बताने जा रहे हैं जो गर्मियों में बहुत फायदेमंद होता है। इस हर्ब का नाम है पुदीना। इसकी खुशबू और स्वाद दोनों ही बेहतरीन होते हैं। तो आइए जानते हैं गर्मियों में पुदीने के सेवन के स्वास्थ्य लाभ...

1. लू से बचाव करे
गर्मियों में चिलचिलाती धूप और लू लगने की समस्या से बचने के लिए मिंट यानी पुदीने का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि इसमें पाए जाने वाले एंटीवायरल और एंटीऑक्सिडेंट गुणों के कारण यह आपके शरीर को हीट और वायरल फीवर से बचाने में सहायक हो सकता है।

2. स्वस्थ मस्तिष्क के लिए
कई लोगों को जरूरत से ज्यादा गर्मी लगती है जिससे उनका दिमाग भी गरम हो जाता है और सिरदर्द की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में आपके मस्तिष्क को राहत पहुंचाने में भी पुदीना लाभकारी हो सकता है। पुदीने में पाया जाने वाला मेंथॉल नामक तत्व आपके शरीर और मन दोनों के लिए अच्छा माना जाता है।

3. पेट दर्द में आराम
गर्मी के मौसम में पाचन से जुड़ी कोई न कोई दिक्कत लगी रहती है। वहीं थोड़ा भी गलत खा लेने से पेट दर्द, उल्टी, बदहजमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में पुदीने की पत्तियां खाना काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए आप 4-5 पुदीने की पत्तियों को अच्छी तरह धो लें और फिर काले नमक के सतह इन्हें चबाते हुए खाएं। इसके बाद अपने बाएं हाथ की करवट लेकर लेट जाएं। इससे आपको पेट दर्द में आराम मिल सकता है।

(डिस्क्लेमर: आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

यह भी पढ़ें: गर्मियों में चिपचिपे बालों से रहते हैं परेशान तो ट्राय करें ये हेयर मास्क