12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mistakes To Avoid While Brushing Teeth: ब्रश करते समय इन गलतियों से बचना है जरूरी

Mistakes To Avoid While Brushing Teeth: किसी भी प्रकार के संक्रमण या बीमारी से बचने के लिए दांतों की साफ सफाई आवश्यक कार्य है। लेकिन हममें से बहुत से लोग ब्रश करने के दौरान इन सामान्य गलतियों को नजरअंदाज कर देते हैं।

2 min read
Google source verification
brush.jpg

नई दिल्ली। Mistakes To Avoid While Brushing Teeth: हमें बचपन से ही सिखाया जाता है कि दांतों को स्वस्थ रखने और ओरल हाइजीन के लिए नियमित रूप से ब्रश और फ्लॉसिंग करना कितना आवश्यक है। दांतों में दर्द, मसूड़ों में सूजन आदि किसी भी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए रोजाना ब्रश करना जरूरी होता है। हम नियमित रूप से ब्रश तो कर लेते हैं, परंतु हम में से कई लोग ब्रश करते समय कुछ गलतियां करते हैं। तो आइए जानते हैं उन सामान्य गलतियों के बारे में जिन्हें सुधारना बेहद आवश्यक है:

1. टूथब्रश नहीं बदलना
हम में से कई लोग ऐसे हैं जो एक ही टूथब्रश को ना जाने कितने महीने तक चलाते हैं, जब तक कि उसके ब्रिसल्स पूर्णतः टूट नहीं जाते। इसलिए यदि आपके टूथब्रश के ब्रिसल्स भी खराब हो गए हैं तो अपना टूथब्रश बदलें और नया खरीदें। क्योंकि दंत चिकित्सकों का कहना है कि, हमें हर 3 महीनों में अपना टूथब्रश बदल लेना चाहिए।

2. दांतों की सतह को साफ ना करना
कुछ लोग होते हैं जो हमेशा ही बड़ी जल्दी में रहते हैं और ब्रश करते समय सिर्फ दांतों की बाहरी सतह को ही साफ करते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि आप दांतों के अंदर के हिस्से को भी अच्छी तरह ब्रश करें। क्योंकि कीटाणु हमारे पूरे मुंह में हो सकते हैं। इसलिए अंदर-बाहर, दाएं-बाएं हर तरफ से सभी सतहों से दांतों को साफ करें।

यह भी पढ़ें:

3. दिन में बार-बार ब्रश करना
क्या जानते हैं कि हमें दांतों को दिन में 2 बार से जादा ब्रश नहीं करना चाहिए। केवल एक बार सुबह और एक बार रात को सोने से पहले ब्रश करना चाहिए। इससे हमारे दांतो की पूर्ण रुप से सफाई हो जाएगी। जरूरत से अधिक ब्रश करने से हमारे दांत और मसूड़े कमजोर हो सकते हैं।

4. तेजी से ब्रश करना
कुछ लोगों को यह भ्रम है कि अगर वह जल्दी-जल्दी और सख्ती से ब्रश करेंगे, तो उनके दांत अच्छे से साफ हो जाएंगे। परंतु ध्यान रहे कि बहुत अधिक तेजी से ब्रश करने से इनेमल कमजोर हो जाता है और समय के साथ मसूड़े भी खराब हो जाते हैं। इसलिए धीरे-धीरे हाथों से टूथब्रश को अंदर बाहर घुमाते हुए ब्रश करना चाहिए। इसके अलावा हमेशा कोमल ब्रिसल्स वाले टूथब्रश का ही इस्तेमाल करें, जिससे आपके मसूड़ों से खून न बहें।

5. बहुत समय लेना
दंत चिकित्सकों द्वारा भी यही सलाह दी जाती है ब्रश करने में दो-तीन मिनट से ज्यादा का समय ना लें। क्योंकि अधिक समय तक ब्रश करते रहने से हमारे मुंह में उपस्थित कुछ अच्छे बैक्टीरिया भी साफ हो जाते हैं और मुंह अधिक साफ हो जाता है।