10 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

शादी करने से पहले लड़के-लड़कियां जान लें ये सबसे जरूरी बातें

हम आपको ऐसी ही कुछ बातों के बारे में बता रहे हैं जो शादी से पहले लड़के-लड़की दोनों के जानना बेहद जरूरी हैं।

3 min read
Google source verification

image

Vikas Gupta

Mar 20, 2016

Before Marriage

Before Marriage

जयपुर। शादी हर लड़के-लड़की के लिए सबसे अहम होती हैं। दोनों को एक नया जीवन साथी मिलता है। दोनों के ऊपर नई जिम्मेदारियां बढ़ती हैं। आपकी स्वच्छंदता पर बंदिशें लग जाती हैं। शादी करने से पहले न सिर्फ शारीरिक और मानसिक तौर पर भी तैयार होना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप अपने होने वाले हमसफर के बारे में जानकारियां हासिल कर लें। एक-दूसरे को अच्छे से समझ लें। हम आपको ऐसी ही कुछ बातों के बारे में बता रहे हैं जो शादी से पहले लड़के-लड़की दोनों के जानना बेहद जरूरी हैं।

1- शादी से पहले लड़का-लड़की जब मिलते हैं तो ऐसा नहीं है कि एक-दूसरे के अतीत के बारे में ही बात करें। ऐसा करना सही भी नहीं होता। लेकिन कुछ ऐसी बातें जरूर हैं, जो शादी से पहले एक-दूसरे से पूछना जरूरी होता है।

2- शादी से पहले शारीरिक संबंध, दोस्तों से संबंध, शादी से पहले रोमांस इत्यादि के बारे में भी आपको पता होना चाहिए जिससे भविष्य में आपका वैवाहिक जीवन में कोई बाधा ना आए।

3- शादी से पहले किए लड़के-लड़की जब आपस में बातचीत करते हैं तो अपने हमसफर की पर्सनालिटी और सोच से रूबरू को जानते-समते हैं। इतना ही नहीं आप अपने हमसफर की इच्छा-अनिच्छा को जानकर भविष्य में होने वाली परेशानियों को दूर कर सकते हैं।

4- शादी के बाद आपका साथी करियर को प्राथमिकता देगा या परिवार को ये जानना भी जरूरी है। यदि करियर को प्राथामिकता देता है तो बाकी सब चीजें कैसे मैनेज होंगी। अगर आप महिला हैं, तो शादी के बाद आपको नौकरी करनी है या नहीं। आपका प्रोफेशन होगा, आने-जाने का समय क्या होगा। जॉब प्रोफाइल क्या है। आप शादी के बाद संयुक्त परिवार में रहना पसंद है या अकेले। यदि परिवार के साथ रहना है तो मिलकर रहना पसंद करेंगे या फिर एक ही परिवार में सब-कुछ अलग थलग होगा, ये बातें जानना भी जरूरी है।

5- लड़कियों को चाहिए कि वो अपने होने वाले पति से उनकी आर्थिक स्थिति पर बात करना न भूलें। भविष्य में वे आर्थिक जिम्मेदारियों को कैसे पूरा करेंगे ये भी जरूर जाने। अपना निवेश किन-किन चीजों में कहा-कहां करेंगे, इत्यादि मसलों पर दोनों की राय भी बहुत जरूरी है जिससे भविष्य में कोई समस्या न होने पाएं।
6- लड़के-लड़की को ये पूछना भी जरूरी है कि उनका साथी शादी के बारे में क्या सोचता है, कहीं ऐसा तो नहीं कि वो किसी के दबाव में या फिर जबरन शादी के लिए आपके साथ शादी के लिए हामी भरा रहा हो। आपका साथी शादी से खुश तो हैं ना, क्या वह शादी के बाद आने वाली जिम्मेदारियों के लिए तैयार हैं।

7- एक-दूसरे का रुचियों के बारे में जानने की कोशिश करें। किस तरह की बातें उसे पसंद हैं, क्या गंभीर बातों में उसकी रूचि है, क्या वह अधिक घूमना-फिरना पसंद करता है, क्‍या उसे डेटिंग पसंद हैं इत्यादि बातें जानना भी आवश्यक है।

8- शादी के पहले रोमांस के बारे में आपका साथी क्या सोचता है, शादी से पहले सेक्स के बारे में आपके साथी की क्या राय है। क्या‍ वह शादी के बाद भी दोस्तों से वैसे ही संबंध बनाए रखेगा, क्या दोस्तों के घर आना-जाना पहले की तरह होगा।

9- परिवार में आपके साथी का क्या ओहदा है। क्या परिवार वाले आपके साथी की रूचियों को पसंद करते हैं, क्या परिवार को उनका व्यवहार इत्यादि पसंद हैं। परिवार में किसी गंभीर डिस्कशन में क्या आपके साथी की राय मांगी जाती है, क्या उनकी राय पर कभी अमल हुआ है, इन बातों को जानकर आप अपने साथी की अहमियत को समझ पाएंगे।

10- यह जानना भी बहुत जरूरी है कि आपके साथी के जीवन का लक्ष्य क्या है। वह अपने कैरियर में क्या मुकाम हासिल करना चाहता है। क्या वह समाज में अपनी अलग पहचान बनाने अपने अस्तित्व को कायम रखने का इच्छुक है या फिर आर्थिक तंगी के कारण नौकरी करने का इच्छुक है, इस मामले में भी आप अपने साथी की राय जानकर उसकी पर्सनालिटी से रूबरू हो सकते हैं।

11- आप दोनों के विचार एक-दूसरे से नहीं मिलेंगे तो भविष्‍य में कई प्रकार की दिक्‍कतें होंगी। इसके कारण भविष्‍य में आपकी शादी भी टूट सकती है। इसलिए एक-दूसरे की बातों से को जानना और उससे सहमत होना बहुत जरूरी है।

12- एक सबसे महत्वपूर्ण सवाल जानना भी जरूरी है कि आपके साथी की परिवार नियोजन के विषय में क्या राय है। क्या परिवार चलाने के लिए प्लानिंग पर आपके साथी का भरोसा है। वह शादी के बाद कब और कितने बच्चे चाहते हैं, बच्चों को लेकर, हनीमून को लेकर उनकी क्या योजना है। अपका पूरा भविष्‍य लगभग इन सवालों में ही दिख जायेंगे। इन सवालों के जरिये आप अपने पार्टनर के और करीब आयेंगे और आपकी शादी की उम्र लंबी होगी और परेशानियां भी नहीं आयेंगी।