12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फाइबर और पोटेशियम से भरपूर होती है मौसंबी, गर्मियों में बढ़ाएगी इम्यूनिटी

फाइबर और पोटेशियम से भरपूर होती है मौसंबी, गर्मियों में बढ़ाएगी इम्यूनिटी

2 min read
Google source verification
,,

फाइबर और पोटेशियम से भरपूर होती है मौसंबी, गर्मियों में बढ़ाएगी इम्यूनिटी,चंबल नदी किनारे हो रही गेहूं की खेती,फाइबर और पोटेशियम से भरपूर होती है मौसंबी, गर्मियों में बढ़ाएगी इम्यूनिटी

गर्मियों के मौसम में मोसंबी आपकी सेहत के लिए सबसे फायदेमंद फल है। इसमें फाइबर, पोटेशियम, विटामिन सी आदि गुण होते हैं। जिसके कारण यह आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होती है। यह आपका इम्यूनिटी सिस्टम भी मजबूत करती है।

आपको बता दें कि मौसंबी ऐसा फल है। जो करीब 1 माह तक घर में रखे रहने पर भी खराब नहीं होता है। इसको छील कर खा भी सकते हैं और इसका जूस बनाकर भी पी सकते हैं। यह दोनों ही प्रकार से आपके शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। फिलहाल कोरोना वायरस का दौर चल रहा है। ऐसे में यह फल आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाएगा। इसलिए इस फ़ल को प्रतिदिन खाएं और इसका रस का सेवन करें। इसमें मिनरल्स होने के साथ ही कई प्रकार के विटामिन होते हैं और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। हम इस फल के कई फायदे आपको बताएंगे।

- मौसंबी का रस शरीर में मौजूद टॉक्सिंस को बाहर निकालता है। जिसके कारण आप अपने आपको हमेशा तरोताजा महसूस करेंगे।

- मौसंबी आंखों की सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। जो आपकी आंखों को इंफेक्शन से बचाता है।

- गर्मियों में अगर आपके होंठ फट रहे हैं, जुकाम हो रहा है, मसूड़ों में सूजन है, तो आप मोसंबी का सेवन करें। क्योंकि यह लक्षण स्कर्वी रोग के कारण होते हैं। जिसमें मोसंबी का सेवन बहुत फायदेमंद होगा।

- आप का पाचन तंत्र बेहतर बनाने के लिए मौसंबी बहुत फायदेमंद है। आपको कब्ज एसिडिटी या अन्य कोई पेट संबंधी परेशानी है। तो आप मौसंबी के रस और फल का सेवन करें। इससे निश्चित ही फायदा मिलेगा।

- अगर आपके चेहरे पर कील मुंहासे हैं, या किसी प्रकार के दाग धब्बे हैं। तो मौसंबी का सेवन काफी फायदेमंद होगा। क्योंकि इसे खाने से खून साफ होता है और त्वचा में निखार आता है।

- अगर आप शुगर पेशेंट हैं, तो मौसंबी का सेवन शहद या आंवले के साथ कर सकते हैं।वह इन दोनों के साथ फायदेमंद रहेगा।

-मौसंबी में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। जिससे आपका इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है और वह कई प्रकार की बीमारियों में से लड़ने में मदद करता है। इसलिए आप आज से ही इस फल का उपयोग शुरू कर दें।इससे कोलेस्ट्रॉल में भी कमी आती है और यह ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए भी फायदेमंद है, इससे आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहेगा।