
हम आपको अंडरआर्म का कालापन दूर करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे बता रहे हैं जिनसे आप बगलों का कालापन हटा सकती हैं।
गर्मी में तेज धूप और पसीने के कारण हमारे शरीर का रंग काला पड़ने लगता है। खास तौर से जिन अंगों से ज्यादा पसीना आता है वे अंग ज्यादा काले हो जाते हैं। अंडरआर्म शरीर का एक एेसा हिस्सा हैं जहां से सबसे ज्यादा पसीना निकलता है इसी कारण अंडर आर्म में कालापन जम जाता है और काले अंडरआर्म हमारे शरीर की खूबसूरती को खराब कर देते हैं।गर्मी में खासतौर से लड़कियां स्लीवलेस, ऑफ शोल्डर, बैकलेस ड्रेसेज पहनती हैं। लकिन शरीर के एक्सपोज होने वाले अंग जैसे अंडरआर्म की रंगत गर्मी की तपिश, सनटैनिंग या पसीने की दुर्गंध दूर करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले परफ्यूम या डियोड्रेंट के कारण खराब हो जाती है। केमिकलयुक्त कॉस्मेटिक के इस्तेमाल और पर्याप्त हाइजीन का ध्यान न रखने से भी अंडरआर्म्स डार्क हो जाती हैं। तो हम आपको अंडरआर्म का कालापन दूर करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे बता रहे हैं जिनसे आप बगलों का कालापन हटा सकती हैं। ये घरेलू चीजें अंडरआर्म की मृत त्वचा को हटाकर ब्लीचिंग का काम करती हैं, स्किन को नमी भी प्रदान करती हैं। तो आइए जानते हैं काले अंडरआर्म को कैसे ठीक किया जाए।
एक चम्मच शहद या दही में एक चुटकी हल्दी और दो चम्मच नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें और नहाने से 10 मिनट पहले इस पेस्ट को अंडरआर्म पर लगा लें। फिर ठंडे पानी से धो लें। इसे कालापन साफ हो जाएगा। डार्क अंडरआर्म से छुटकारा पाने के लिए खीरा भी काम करता है इसमें नेचुरल ब्लीच पाया जाता है। आप अंडरआर्म पर खीरे के पतले स्लाइस काटकर रगड़ें। खीरे के स्लाइस को प्रभावित जगह पर 20 मिनट के लिए रखें और सादे पानी से धो लें। इससे कालापन दूर हो जाएगा।
आलू में विटामिन ए, बी और सी से भरपूर मात्रा में पाया जाता है। आलू हमारी संवेदनशील त्वचा के लिए बेहतरीन नेचुरल ब्लीचिंग का काम करता है। आलू के रस को अंडरआर्म्स में लगाएं और 15-20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। आलू की बजाय आप नींबू भी इस्तेमाल कर सकती हैं। नींबू में ब्लीचिंग के ऐसे गुण मौजूद हैं, जो अंडरआर्म के कालेपन को दूर करने के साथ-साथ त्वचा को गहराई तक हाइड्रेट भी करते हैं। नींबू की स्लाइस को प्रभावित जगह पर रगड़ें या फिर रुई के फाहे को नींबू के रस में डुबोकर त्वचा पर रगड़ें। आधे घंटे बाद गुनगुने पानी से धो लें। आधे कटे नींबू के बचे छिलके में थोड़ी-सी चीनी मिलाकर प्रभावित जगह पर स्क्रबिंग करने से बगलों का कालापन दूर होता है।
अंडरआर्म्स काली त्वचा को एक्सफोलिएट करके रंगत निखारने के लिए बेकिंग सोडा अच्छा काम करता है।इसके प्रयोग से पसीने की वजह से बंद हुए रोमछिद्र खुल जाते हैं और पसीने की दुर्गन्ध भी दूर होती है। दो चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा-सा पानी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें और इसे प्रभावित जगह पर लगाकर हल्की-हल्की मसाज करें। 15-20 मिनट बाद धो लें। इसे सप्ताह में एक बार लगाएं, इससे बगलों का कालापन दूर हो जाएगा। एक चम्मच शहद या दही में एक चुटकी हल्दी और दो चम्मच नींबू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार करें। नहाने से 10 मिनट पहले इस पेस्ट को अंडरआर्म स्किन पर लगा लें। फिर ठंडे पानी से धो लें।इससे भी अंडरआर्म का कालापन दूर हो जाता है।
Published on:
22 Apr 2018 06:00 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
