scriptDo Not Keep These Items In Copper Vessel: भूलकर भी ना करें तांबे के बर्तन में इन चीजों का सेवन | Never Consume These Things In Copper Vessel | Patrika News

Do Not Keep These Items In Copper Vessel: भूलकर भी ना करें तांबे के बर्तन में इन चीजों का सेवन

locationनई दिल्लीPublished: Oct 01, 2021 04:15:38 pm

Submitted by:

Tanya Paliwal

Do Not Keep These Items In Copper Vessel: तांबे के बर्तन में रखे पानी के सेवन से कोलेस्ट्रोल घटाने, रक्त शुद्ध करने और शरीर से विषाक्त पदार्थ निकालने में मदद मिलती है। वहीं दूसरी ओर, इन चीजों का तांबे के बर्तन में सेवन हमें बीमारियों की तरफ धकेल सकता है।

copper.jpg

,,,,

नई दिल्ली। Do Not Keep These Items In Copper Vessel: कई वर्षों से सुबह उठकर चार्ज्ड वॉटर कहे जाने वाले तांबे के बर्तन में पानी पीने की परंपरा चली आ रही है। हम सभी जानते हैं कि तांबे के बर्तन में पानी पीने के कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। लेकिन कई बार इन्हीं लाभों को लेने के चक्कर में हम कई अन्य चीजों का सेवन भी तांबे के बर्तन में कर लेते हैं, जो फायदे की जगह हानिकारक हो सकता है। जिससे जाने-अनजाने में हम स्वयं को ही रोगी बना लेते हैं। कुछ पेय पदार्थ ऐसे हैं, जिन्हें तांबे के बर्तन में पीने से वह विषाक्त हो जाते हैं और हमारी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि तांबे के बर्तन में कौन-कौन से पदार्थों को नहीं पीना चाहिए…

1. नींबू पानी
गलती से भी तांबे के बर्तन में नींबू पानी नहीं पीना चाहिए। क्योंकि इससे हमारी सेहत बिगड़ सकती है। नींबू में पाया जाने वाला एसिड तांबे के साथ मिलकर हमारे शरीर पर विपरीत प्रभाव डाल सकता है। इसलिए यदि आप नींबू पानी को तांबे के गिलास में पीते हैं, तो आपको पेट दर्द, उल्टी एवं गैस की दिक्कत हो सकती है।

lemon.jpg

2. छाछ
गर्मियों में ठंडी-ठंडी छाछ और दही का सेवन काफी गुणकारी माना जाता है। यूं तो छाछ पीना काफी सेहतमंद हो सकता है परंतु इसे पीने का भी एक सही तरीका है। लेकिन यदि आप तांबे के बर्तन में छाछ का सेवन करते हैं, तो यह आपको बीमार कर सकता है। इसका कारण है कि, दही से बनने वाली छाछ में कई मिनरल्स और विटामिन मौजूद होते हैं, जो तांबे के साथ मिलकर प्रतिक्रिया कर सकते हैं। इसलिए तांबे के बर्तन में छाछ का सेवन आपको नुकसान पहुंचा सकता है।

masala-chaas.jpg
यह भी पढ़ें:

3. खट्टी चीजें
खट्टे पदार्थ जैसे अचार, खट्टे फल एवं फलों का जूस आदि तांबे के बर्तन में रखकर खाने और पीने से हम बीमार पड़ सकते हैं। क्योंकि तांबे के बर्तन में सभी खट्टी वस्तुएं रिएक्ट करती हैं। तो यदि आप भी तांबे के बर्तनों में खाना खाते हैं या खट्टे पेय पदार्थ पीते हैं, तो सतर्क हो जाइए, क्योंकि इससे आपको जी मिचलाना या उल्टी जैसी परेशानी उठानी पड़ सकती है।

citrus.jpg

4. दुग्ध उत्पादों का सेवन
यदि आप दूध या दूध से बने उत्पाद जैसे दही, पनीर, छाछ, घी आदि का सेवन तांबे के बर्तन में करते हैं तो ये आपके स्वास्थ्य को बिगाड़ सकता है। क्योंकि तांबे के बर्तन में किसी भी डेयरी प्रोडक्ट का इस्तेमाल हानिकारक होता है। और अगर तांबे के बर्तन में इन चीजों का सेवन किया जाए तो ये आपके शरीर को लाभ के स्थान पर नुकसान पहुंचा सकते हैं। जिसकी वजह से आपको बेचैनी अथवा जी मिचलाने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए ध्यान रखें कि तांबे के बर्तन में कभी भी दूध, दही या पनीर नहीं रखना चाहिए।

paneer.jpg
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो