30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सूखे मेवे भिगोकर या भूनकर खाएं, तलने से नष्ट होते हैं इनके सूक्ष्म पौष्टिक तत्व

विशेषज्ञ शरीर में सूक्ष्म पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए सूखे मेवों को खाने की सलाह देते हैं। कुछ लोगों को नमक व कालीमिर्च मिले सूखे मेवे खाना पसंद होता है। ये अच्छे स्नैक्स होते हंै। इसके अलावा भिगोकर भी खाया जा सकता है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Divya Sharma

•

Updated: 27 Dec 2019, 1:17 PM IST

सूखे मेवे भिगोकर या भूनकर खाएं, तलने से नष्ट होते हैं इनके सूक्ष्म पौष्टिक तत्व

सूखे मेवे भिगोकर या भूनकर खाएं, तलने से नष्ट होते हैं इनके सूक्ष्म पौष्टिक तत्व

नाम से ही जाहिर होता है कि सूखे मेवों को सूखे रूप में ही खाना चाहिए। स्वाद और इनसे सेहत के फायदों को ध्यान में रखकर इन्हें भिगोकर या थोड़ा भूनकर नमकीन बनाकर खाना भी अच्छा विकल्प है। इन्हें तलने से इनमें मौजूद सूक्ष्म पोषकतत्व नष्ट हो जाते हंै। इसलिए इन्हें किसी भी प्रकार के तेल में तलना नहीं चाहिए। बाकी रूपों में इसे सुबह के समय 20 ग्राम की मात्रा में खा सकते हैं। जानें अन्य फायदे-
स्वादिष्ट स्नैक्स
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर के स्वस्थ्यवृत्त विभागाध्यक्ष डॉ कमलेश शर्मा के अनुसार सभी को सूखे मेवों को भूनकर, नमक व पिसी कालीमिर्च मिलाकर खाना स्वादिष्ट लगता है। जो लोग गरिष्ठ चीजों को खाने व पचाने में असमर्थ हों वे इस तरह खा सकते हैं। भूनने से इनकी प्रकृति हल्की हो जाती है जिससे इनका पाचन आसानी से होता है। पेट की अग्नि का आधा काम आंच कर देती है।

फायदे
सूखे मेवे खासकर बादाम को भिगोकर खाना चाहिए। कोशिश करें कि छिलका हटा दें। सामान्यत: छिलका हटाने का काम आंतें करती हैं लेकिन भिगोकर खाने से इनका अवशोषण व पाचन आंतों में आसानी से हो जाता है।
इन्हें भिगोएं
बादाम, मुनक्का और किशमिश को रातभर भिगोया जा सकता है। काजू, पिस्ता, अखरोट आदि वास्तविक रूप में आसानी से खाने व पचने वाले होते हैं इसलिए इन्हें न भिगोएं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।