
Stomach
पेट में जलन की समस्या का अहम कारण एसिडिटी माना जाता है। कई बार पेट में अल्सर, तनाव, अपच की वजह से भी पेट में जलन होने लगती है। वैसे तो इस तरह की जलन १-२ दिन में स्वत: ठीक हो जाती है। खानपान में बदलाव करने के अलावा होम्योपैथी दवाओं जैसे नक्सवोमिका से भी राहत मिलती है।
खाने से पहले : कई बार कुछ लोगों को शिकायत होती है कि उनके पेट में जलन की समस्या भोजन करने पर बढ़ जाती है तो उन्हें खाना खाने से पहले एनाकार्डियम दवा देते हैं। यदि यह जलन सहन न हो तो ऐसे में कालीबाइक्रोम दवा दी जाती है।
जलन की जगह : पेट के निचले हिस्से में जलन की एक वजह कब्ज भी हो सकती है। ऐसे में मरीज को लक्षणों के अनुसार नक्सवोमिका, रेटेनिया आदि दवाएं देते हैं। वहीं पेट के मध्य हिस्से में पथरी की वजह से जलन होती है। पेट में कीड़े और असमय भोजन करना भी वजह है।
ध्यान दें : शरीर में पानी की कमी न होने दें, समय पर भोजन करें और नियमित मलत्याग करें।
एक्सपर्ट :डॉ. अमित खंडेलवाल, होम्योपैथी विशेषज्ञ
Published on:
07 Sept 2019 01:45 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
