12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Medicine Price Hike : 1 अप्रैल से 1000 दवाएं महंगी, बुखार, दर्द, बीपी, डायबिटीज जैसी हजारों दवाईयों के नए रेट देखिए

Medicine Price Hike from April 2026 : देश में अप्रैल 2026 से जरूरी दवाओं की कीमत बढ़ गई है। बुखार, दर्द, बीपी, शुगर जैसी 1000 दवाएं इस लिस्ट में हैं। देखिए, आवश्यक दवाओं की राष्ट्रीय सूची यानी National List of Essential Medicines (NLEM) में शामिल दवाओं की नई कीमत की लिस्ट।

2 min read
Google source verification
NPPA, Medicine Price Hike, Medicine Price Hike from april 2026, Painkiller, Paracetamol, BP medicine,

1 अप्रैल से दवाओं की कीमत बढ़ी (प्रतीकात्मक तस्वीर) | Photo - Patrika

Medicine Price Hike From April 2026: महंगाई की मार दवाओं पर भी दिखने वाली है। 1 अप्रैल 2026 से दवाएं महंगी हो गई हैं। सरकार के अधीन कार्यरत संस्था राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) के फैसले के बाद ऐसा हुआ है। बुखार, दर्द, बीपी, डायबिटीज जैसी हजारों दवाओं के दाम अप्रैल से बढ़ चुके हैं। इसका सीधा असर आपकी जेब पर दिखने वाला है। ये वो सारी दवाएं हैं जिनका सेवन अधिकतर लोग नियमित रूप से करते हैं।

National List of Essential Medicines | 1 हजार से अधिक जरूरी दवाओं की कीमत बढ़ेगी

एनपीपीए ने आवश्यक दवाओं की राष्ट्रीय सूची यानी National List of Essential Medicines (NLEM) में शामिल दवाओं की कीमतों में करीब 0.6% तक इजाफा करने को हरी झंडी दिखा दी है। इसके बाद करीब 1 हजार से अधिक जरूरी दवाओं की कीमत बढ़ जाएगी।

ये वीडियो देखिए- Salary Structure change from 1 April

सामान्य दर्द और बुखार की दवाएं (Analgesics & Antipyretics Medicines)

  • बुखार की दवा : पैरासिटामोल (Paracetamol)
  • दर्द और सूजन की दवा : इबुप्रोफेन (Ibuprofen), डिक्लोफेनाक (Diclofenac)

डायबिटीज और हृदय रोग की दवाएं (Diabetes & Hypertension Medicines)

  • शुगर कंट्रोल करने के लिए : मेटफॉर्मिन (Metformin) और ग्लिमेपाइराइड (Glimepiride)
  • हाई ब्लड प्रेशर (BP) के लिए : एमलोडिपिन (Amlodipine) और टेल्मिसर्टन (Telmisartan)
  • कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए : एटोरवास्टैटिन (Atorvastatin)
  • खून पतला करने के लिए : एस्पिरिन (Aspirin)

सांस और पेट की दवाएं (Respiratory & Gastro Medicines)

  • पैंटोप्राजोल (Pantoprazole) और ओमेप्राजोल (Omeprazole)
  • सालफुटामोल (Salbutamol)

संक्रमण रोकने वाली दवाएं (Anti-Infectives/Antibiotics Medicines)

  • एमोक्सिसिलिन (Amoxicillin)
  • अजीथ्रोमाइसिन (Azithromycin)
  • सिप्रोफ्लोक्सासिन (Ciprofloxacin)

इसके अलावा विटामिन C, फोलिक एसिड और आयरन की गोलियां। कई कैंसर रोधी दवाएं भी इस लिस्ट में शामिल हैं। इसके अलावा कुछ वैक्सीन भी इसमें शामिल हैं।

Medicines new rate List | नई दवाओं का रेट जानिए

जो दवाएं इस लिस्ट में नहीं हैं, उनके दाम कंपनियां साल में 10% तक बढ़ा सकती हैं। लेकिन ऊपर दी गई दवाओं के दाम 1 अप्रैल 2026 से सिर्फ 0.65% ही बढ़ेंगे। इस हिसाब से अगर कोई दवा 100 रुपए की पहले मिलती थी तो वो अप्रैल से 100.65 रुपए में मिलेगी। इस हिसाब से देखा जाए तो ये महंगाई आर्थिक रूप से बहुत अधिक प्रभावित नहीं करेगी। हालांकि, जो लोग अधिक दवाओं को सेवन करते हैं उनकी जेब पर थोड़ा अधिक दबाव देखने को मिल सकता है।