
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से निजात पाना है तो अलसी का करें इस तरह सेवन
अलसी ओमेगा 3 फैटी एसिड के साथ ही फाइबर ओर प्रोटीन से भरपूर होती है। उसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिंस और मिनरल्स रहते हैं। इसलिए इसका सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप रोजाना एक चम्मच अलसी का सेवन करते हैं। तो यह आपके पेट के लिए भी फायदेमंद होती है। क्योंकि इसमें डाइटरी फाइबर भी होता है। जो कब्ज जैसी समस्या से भी राहत दिलाता है।
कोलेस्ट्रॉल करेगा कम-
अलसी का सेवन रोजाना करने से यह हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करती है। जिससे हमारा हार्ट भी सेहतमंद रहेगा। इसका सेवन करने से हमारा ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।
वजन कम करने में मददगार-
अलसी में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होने के कारण यह आपको वजन कम करने में भी मददगार होती है। इसके लिए आप इसे पीसकर सेवन करें। तो बहुत ही फायदेमंद होगा।
सूजन दूर करने में मददगार -
अलसी में वह तत्व होते हैं। जो हमारे शरीर की सूजन को भी कम करते हैं। यह धमनियों में प्लाक बिल्डअप से जुड़ी सूजन को कम करने में मदद करता है। इससे दिल के दौरे और स्ट्रोक को रोकने में भी मदद मिलती है।
प्रोटीन से भरपूर-
अलसी प्रोटीन से भरपूर होता है। इसमें अमीनो एसिड, अर्जिनिन, एस्पार्टिक एसिड और ग्लूटामिक एसिड पर्याप्त मात्रा में होता है। अलसी में प्रोटीन पर्याप्त होने के कारण यह इम्युनिटी में सुधार कर कोलेस्ट्रोल और ट्यूमर को रोकने में भी मदद करता है। इसमें एंटीफंगल तत्व भी होते हैं।
Published on:
23 Aug 2021 05:47 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
