12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सेब से दिखने वाले इस फल के हैं अनेक फायदे, पाचन तंत्र मजबूत कर बढ़ाता है हीमोग्लोबिन

सेब से दिखने वाले इस फल के हैं अनेक फायदे, पाचन तंत्र मजबूत कर बढ़ाता है हीमोग्लोबिन

less than 1 minute read
Google source verification
सेब से दिखने वाले इस फल के हैं अनेक फायदे, पाचन तंत्र मजबूत कर बढ़ाता है हीमोग्लोबिन

सेब से दिखने वाले इस फल के हैं अनेक फायदे, पाचन तंत्र मजबूत कर बढ़ाता है हीमोग्लोबिन

सेब सा नजर आने वाला फल नाशपाती के अनेक फायदे हैं। वैसे तो यह एक मौसमी फल है, जो खाने में मीठा लगता है और इसका छिलका हरे रंग का रहता है। इस फल में भरपूर मात्रा में फाइबर और पोषक तत्व होते हैं। इस कारण इस फल को खाने से कई रोगों से भी मुक्ति मिलती है।

आयरन से भरपूर नाशपाती-

नाशपाती में पर्याप्त मात्रा में आयरन होता है। जो खून की कमी यानी एनीमिया से पीड़ित व्यक्ति के लिए काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि इससे हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ता है।

कोलेस्ट्रोल को करता है कम-

नाशपाती शरीर में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने का काम करता है। जिसकी वजह से कई बीमारियां आपको छू भी नहीं पाती है।

विटामिन सी की अधिकता-

नाशपाती में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी की अधिकता होती है। इस कारण से व्यक्ति का इम्यूनिटी सिस्टम बेहतर होता है और रोग से लड़ने की क्षमता बढ़ती है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद-

नाशपाती का सेवन आपके शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। इस फल में बोरान नामक रासायनिक तत्व होता है। जो कैलशियम लेवल को बनाए रखता है।जिससे आपकी हड्डियां मजबूत होती है और हड्डी से संबंधित रोग भी नहीं होते हैं।

त्वचा में आती चमक-

नाशपाती का सेवन करने से आपके शरीर को काफी एनर्जी मिलती है और आपकी त्वचा पर भी चमक नजर आने लगती है।

नाशपाती में फाइबर-

नाशपाती में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। जिसकी वजह से आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसमें पैक्टिन भी रहता है जो कब्ज को दूर करने का काम करता है।