2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Side Effects Of Banana: जानिए किन लोगों को केला खाने से हो सकते हैं नुकसान

Side Effects Of Banana: केले का अधिक मात्रा में सेवन करने से दांतों से जुड़ी परेशानियां भी हो सकती हैं। क्योंकि केले में भरपूर मात्रा में स्टार्च मौजूद होता है, जो आपके दांतों को नुकसान पहुंचा सकता है। केले में मौजूद स्टार्च आपके मुंह में घुलने में भी ज्यादा समय लेता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 3 Feb 2022, 10:18 PM IST

People Who Shouldn't Eat Banana In Hindi

People Who Shouldn't Eat Banana In Hindi

फलों में केले को एनर्जी का एक बेहतरीन स्रोत माना गया है। साथ ही केला खाने के कई सेहत से जुड़े फायदे भी होते हैं। केले में ढेर सारे पोषक तत्व जैसे पोटेशियम, मैंगनीज, विटामिन बी6, राइबोफ्लेविन, अमीनो एसिड, आयरन, कैल्शियम और नियासिन आदि मौजूद होते हैं। आपको ऊर्जावान बनाए रखने के साथ ही केला खाने से वजन नियंत्रण में, ह्रदय और हड्डियों को स्वस्थ रखने और अच्छी नींद लाने में मदद मिल सकती है। लेकिन कई गुणों से समृद्ध होने के बावजूद भी कुछ स्थितियों में अथवा कुछ लोगों को केला खाने से बचना चाहिए। वरना उन्हें फायदे की जगह नुकसान हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं केला खाने से कौन-कौन सी स्वास्थ्य हानियां हो सकती हैं...

1. डायबिटीज के मरीजों के लिए
रक्त शर्करा को नियंत्रित रखना डायबिटीज के मरीजों के लिए एक चुनौती का काम होता है। जिसके लिए उन्हें अपने खान-पान के प्रति बहुत एहतियात बरतनी पड़ती है। ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने के लिए डायबिटीज के मरीजों को कुछ चीजों से परहेज करने की सलाह दी जाती है। जिनमें केला भी शामिल है। केले में प्राकृतिक शर्करा मौजूद होती है, जिसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल अधिक हो सकता है। फिर भी अगर आपको केला खाना है, तो बहुत सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें।

2. कब्ज की समस्या
कब्ज की समस्या जिन लोगों को होती है, उनका पेट ठीक से साफ नहीं हो पाता और गड़बड़ रहता है। इसलिए जिन लोगों को कब्ज की समस्या है, उन्हें टैनिन एसिड युक्त केले के सेवन से बचना चाहिए। अन्यथा यह समस्या बढ़ सकती है।

3. दांतों की समस्या
केले का अधिक मात्रा में सेवन करने से दांतों से जुड़ी परेशानियां भी हो सकती हैं। क्योंकि केले में भरपूर मात्रा में स्टार्च मौजूद होता है, जो आपके दांतों को नुकसान पहुंचा सकता है। केले में मौजूद स्टार्च आपके मुंह में घुलने में भी ज्यादा समय लेता है। खास तौर पर जिन लोगों को पहले से ही कैविटी या अन्य कोई दांतों से जुड़ी समस्या है, उन लोगों को केला खाने से परहेज करना चाहिए।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल