12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गर्मी में स्किन और हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद है पुदीना, इस तरह करें रोजाना उपयोग

गर्मी में स्किन और हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद है पुदीना, इस तरह करें उपयोग

less than 1 minute read
Google source verification
चेहरे की झाइयां, मुंहासे, मुंह की बदबू, कफ और सिरदर्द के लिए फायदेमंद है पुदीना

Peppermint is beneficial for Facial freckles, pimples and headaches

गर्मी के मौसम में पुदीना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसकी पत्तियों का जूस बनाकर उपयोग करने के साथ ही इस की चटनी बनाकर भी उपयोग किया जाता है। पुदीना सेहत के साथ स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद है। आज हम आपको पुदीना का लाभ लेने के तरीके बताएंगे।

गर्मी के मौसम में पुदीने का उपयोग करने से आपको लू नहीं लगेगी। इसके लिए आप पुदीने का रस पीए, जो गर्मी में आपको ठंडक भी प्रदान करेगा।

आपको उल्टी की समस्या है, तो पुदीने का रस पीएं।इससे उल्टी नहीं आएगी और जी घबराना भी कम हो जाएगा।

आप मुंह से आने वाली बदबू से परेशान है। तो पुदीने का उपयोग करें। पुदीने की कुछ पत्तियां मुंह में रखकर चबाने से मुंह की बदबू खत्म होगी। इसके बाद आप कुल्ला कर सकते हैं। ऐसा रोजाना कुछ दिन तक करें आपके मुंह की बदबू खत्म हो जाएगी।

पुदीने का उपयोग आप चेहरे की सुंदरता के लिए भी कर सकते हैं। इसके लिए आप पुदीने की पत्तियां पीसकर चेहरे पर लगाएं। इससे ठंडक तो मिलेगी ही, साथ ही चेहरे पर होने वाले कील मुंहासे भी दूर होंगे।

पुदीना पेट दर्द की समस्या से भी राहत दिलाता है। अगर आपको पेट दर्द हो रहा है। तो आप पुदीने की कुछ पत्तियां, जीरा, काली मिर्च, हींग सभी को मिक्स करके खाएं, इससे तुरंत आराम मिलेगा।

वैसे तो पुदीना खाने से किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता है। यह हरी सब्जियों की तरह ही हरी पत्तियां है। इससे फायदा ही होता है। लेकिन फिर भी आपको कुछ समस्या है, तो आप चिकित्सक से भी सलाह ले सकते हैं।