13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Period Pain: क्या आप भी पीरियड्स के असहनीय दर्द को नॉर्मल समझकर झेल रही हैं? तो हो जाएं सावधान, यह हो सकता है बड़ी बीमारी का संकेत!

Period Pain: आज के लेख में आइए जानते हैं कि पीरियड्स के दिनों में असहनीय दर्द होने के पीछे की असल वजह क्या होती है और इससे राहत पाने के लिए क्या करना चाहिए।

2 min read
Google source verification
Period Pain

Period Pain (image credit gemini)

Period Pain: पीरियड्स के दौरान हल्का-फुल्का दर्द होना तो आम बात है, लेकिन कभी-कभी यह इतना बढ़ जाता है कि इसे सहन करना मुश्किल हो जाता है। पीरियड्स में दर्द होने पर अक्सर लोग सलाह देते हैं कि "पीरियड्स में तो दर्द होता ही है, सहना सीखो।" लेकिन सच तो यह है कि हर किसी को यह दर्द एक जैसा नहीं होता। ऐसे में अगर आपको भी ऐसा दर्द होता है जिसकी वजह से आपके रोजमर्रा के काम रुक रहे हैं, तो यह सिर्फ पीरियड्स का दर्द ही नहीं, बल्कि शरीर के अंदर किसी और समस्या का संकेत हो सकता है। इसलिए इसे चुपचाप सहकर अपनी सेहत से समझौता करने के बजाय यह समझना जरूरी है कि यह दर्द आखिर क्यों हो रहा है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इंस्टाग्राम पर drshaifali_gyne नाम के चैनल के माध्यम से Dr Shafali Dadhich Tungaria ने कुछ जरूरी जानकारी शेयर की है। आइए आज के लेख में जानते हैं कि पीरियड्स के असहनीय दर्द के पीछे की वजह क्या है और इससे राहत पाने के लिए क्या करना चाहिए।

अल्ट्रासाउंड कराएं

अगर आपको हर महीने असहनीय दर्द झेलना पड़ता है, तो सबसे पहले किसी अच्छी डॉक्टर से मिलकर दर्द के असली कारण का पता लगाएं। दर्द की असली वजह जानने के लिए डॉक्टर अल्ट्रासाउंड करवाने की भी सलाह दे सकते हैं, क्योंकि इसी से पता चलता है कि शरीर के अंदर कोई गंभीर समस्या तो नहीं है। कई बार तेज दर्द के पीछे एंडोमेट्रियोसिस (Endometriosis), ओवेरियन सिस्ट (Ovarian Cyst) या PCOD जैसे कारण हो सकते हैं। इसके अलावा हार्मोनल असंतुलन की वजह से भी काफी तकलीफ होती है। बिना सही जांच के असली कारण का पता लगाना और सही इलाज करना मुश्किल है।

क्या पेनकिलर लेना सुरक्षित है?

पीरियड्स के दर्द के दौरान बहुत से लोग पेनकिलर लेने से डरते हैं कि कहीं इसका सेहत पर बुरा असर न हो जाए। लेकिन हकीकत में अगर आप डॉक्टर की सलाह से एक-दो पेनकिलर लेते हैं, तो इससे दर्द में आराम मिलता है और इसका कोई खास साइड इफेक्ट नहीं होता। वहीं, अगर दर्द बहुत ज्यादा गंभीर है, तो डॉक्टर हार्मोनल ट्रीटमेंट की सलाह भी दे सकते हैं। आजकल ऐसे सुरक्षित हार्मोन्स मौजूद हैं जिनका आपकी सेहत पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता।

ज्यादा दर्द होने पर करें ये काम

पीरियड्स के दौरान होने वाले असहनीय दर्द को नॉर्मल समझकर चुपचाप सहते रहना या बिना डॉक्टरी सलाह के खुद से दवाइयां खाकर वक्त निकालना बिल्कुल सही नहीं है। अपनी सेहत को हमेशा सबसे पहले रखें और इस दर्द की असली वजह जानने के लिए डॉक्टर से मिलें। जब आप सही समय पर सही सलाह और इलाज लेती हैं, तो इससे पीरियड्स के वो दिन भी आपके लिए काफी हेल्दी और स्ट्रेस-फ्री हो जाते हैं।