
Pet Saaf karne ke tarike
Pet Saaf karne ke tarike: सर्दी के मौसम में ज्यादा खाने की वजह से लोगों को कई तरह की समस्या हो जाती है। इस मौसम में लोग गर्मी की तुलना में ज्यादा खाते हैं। इस मौसम में ज्यादा ऑयली चीजें जैसे पूरी, चाय के साथ पकौड़ी आदि खाने के कारण लोगों को पाचन और पेट की दिक्कतें होने लगती है। कब्ज की समस्या से लोग परेशान रहते हैं और जब उनका सही से पेट साफ नहीं हो पाता तो सारे दिन में समस्या बनी रहती है।
यदि आप कब्ज समस्या से परेशान है तो घरेलू नुस्खे (Pet Saaf karne ke tarike) आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। ऐसे में जानते हैं कौनसे है वे घरेलू नुस्खें जो आपका पेट साफ करने में मदद कर सकते हैं।
यदि आपका सुबह पेट सही से साफ नहीं हो पाता है तो उसके लिए आपको इसबगोल (Pet Saaf karne ke tarike) की भूसी, शहद, नींबू का रस, गुनगुना पानी इनका उपयोग करना होगा। ईसबगोल जो फाइबर से भरपूर होता है। जो आपका पेट साफ करने में मदद करता है।
कैसे करें सेवन
इसबगोल फाइबर का एक बेहतरीन स्रोत है माना जाता है, जो पाचन तंत्र को सुचारू रूप से काम करने में मदद करता है। इसलिए आपको एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच इसबगोल की भूसी डालें, इसमें एक चम्मच ताजे नींबू का रस मिलाएं। नींबू मिलाने से पेट साफ रहता है और पाचन सुधरता है। इसके बाद शहद डालें जो कब्ज में सहायता करने के साथ स्वाद का बढ़ाता है। इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर पी लेना है।
इसका सेवन आप रात में सोने से पहले कर सकते हैं। इससे आपको सुबह मल त्याग में फायदा मिलेगा। इसे आप दिन में पर्याप्त मात्रा में पी सकते हैं।
एलोवेरा (Pet Saaf karne ke tarike) का उपयोग काफी समय से किया जा रहा है। इसमें फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंजाइम्स जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाएं जाते हैं। इससे आपकी पाचन क्रिया बेहतर रहती है। यह एक नेचुरल लैक्सेटिव के रूप में काम करता है, जिससे मल त्याग करने में परेशानी नहीं होती है। इसका सेवन आप सुबह खाली पेट कर सकते हैं।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Published on:
04 Jan 2025 04:25 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
