12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूजी में होता है भरपूर आयरन और मैग्नीशियम, हलवा बनाकर करें सेवन

सूजी में होता है भरपूर आयरन और मैग्नीशियम, हलवा बनाकर करें सेवन

less than 1 minute read
Google source verification
सूजी में होता है भरपूर आयरन और मैग्नीशियम, हलवा बनाकर करें सेवन

सूजी में होता है भरपूर आयरन और मैग्नीशियम, हलवा बनाकर करें सेवन,जनपद में सात कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु,जनपद में सात कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु,सूजी में होता है भरपूर आयरन और मैग्नीशियम, हलवा बनाकर करें सेवन,सूजी में होता है भरपूर आयरन और मैग्नीशियम, हलवा बनाकर करें सेवन

सूजी में पर्याप्त मात्रा में आयरन और मैग्नीशियम होता है। इसके सेवन से हमारे शरीर को कई प्रकार के फायदे होते हैं। सूजी का हलवा खाने से बीमार व्यक्ति भी जल्दी रिकवर कर लेता है और इसमें शामिल घी, शक्कर और सूजी के कारण व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।

आपको बता दें कि सूजी के हलवा का उपयोग आप नाश्ते में भी कर सकते हैं, यह पचने में बहुत आसान होता है और अगर आप किसी बीमारी से उठे या हाल ही कोई ऑपरेशन करवा चुके हैं। तो अब सूजी का हलवा आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा। क्योंकि यह रोगों से लड़कर व्यक्ति को जल्दी ठीक करने में अहम भूमिका निभाता है। इसके लिए आप सूजी को भूनकर घी और शक्कर मिलाकर सूजी का हलवा तैयार करें। आप अपने टेस्ट अनुसार इसमें ड्राई फ्रूट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे हलवे का स्वाद और भी बढ़ जाएगा।

आपको बता दें कि सूजी में आयरन और मैग्नीशियम होता है। इसलिए यह हमारे हार्ट को स्वस्थ रखता है।और ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल करता है। हालांकि इसका अधिक सेवन भी नहीं करना चाहिए। लेकिन ध्यान रखें सूजी का हलवा हमेशा देसी घी में ही बनाए।हलवे के ऊपर ठंडा पानी पीने की भूल नहीं करें और आपको लगे तो गुनगुना पानी पी सकते हैं। इसमें आप शक्कर की जगह गुड़ या ब्राउन शुगर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि शुगर के रोगियों को इसे खाने से बचना चाहिए।