इस रिसर्च में स्वीडन के करोलिंस्का इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों ने साल 2001 से 2018 के बीच के डाटा का अध्ययन किया. उन्होंने पाया कि जिन 85,000 महिलाओं को प्रेगनेंसी (Pregnancy) के आसपास डिप्रेशन हुआ था, उनमें से 3% को प्रेगनेंसी से पहले पीएमएस की समस्या थी। जबकि जिन 8,50,000 महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान डिप्रेशन नहीं हुआ था, उनमें से सिर्फ 0.6% को पीएमएस की समस्या थी।