23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पेट की समस्याओं को दूर करने और इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में रामबाण है इस सब्जी का रस

Potato Juice Benefits: आलू के रस का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। आलू का रस कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है। आलू का रस इम्यूनिटी को मजबूत बनाने और पेट की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

2 min read
Google source verification
potato juice benefits for face

potato juice benefits for face

Potato Juice Benefits: आलू का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। आलू एक ऐसी सब्जी है जिसका इस्तेमाल हर सब्जियों के साथ किया जा सकता है। आलू कई सारे पोषक तत्व के गुणों से भरपूर होता है। लेकिन आलू की तरह इसके रस का सेवन करने से भी सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं।

आलू के रस में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे तत्त्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं। आलू के रस का सेवन करने से दिल की बीमारियों को दूर करने में मदद मिलती है। साथ ही ये गठिया की समस्‍या से भी राहत दिलाने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं आलू के रस का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

आलू के रस के फायदे
1. पेट की समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद
पेट की समस्याओं को दूर करने के लिए आलू के रस का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। आलू के रस में फाइबर के गुण पाए जाते हैं, जो पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। साथ ही ये पेट के अल्सर को बढ़ने से रोकने में भी मददगार साबित होता है। इसके अलावा, आलू के रस का सेवन करने से पेट की जलन से राहत मिलती है।

2. इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में फायदेमंद
इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आलू के रस का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। आलू के रस में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है।


3. दिल की बीमार‍ियों से बचाने में फायदेमंद
दिल की बीमारियों से बचने के लिए आलू के रस का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि आलू के रस में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो दिल की बीमारियों को दूर करने में करते है। साथ ही इसका सेवन करके अपने कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल रख सकते हैं। इसके अलावा, ये हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को कम करने में भी मदद करते हैं।

4. गठिया की समस्‍या को कम करने में फायदेमंद
गठिया की समस्‍या को कम करने के लिए आलू के रस का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि आलू के रस का सेवन करने से यूरिक एसिड शरीर से बाहर निकलता है, जो गठिया की सूजन को कम करने में मदद करता है। साथ ही ये दर्द व सूजन से भी राहत दिलाने में मदद करता है।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।