12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Benefits of Potato Peel: क्या आपको पता है आलू का छिलका आपके स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद होता है

Benefits of Potato Peel: आलू के छ‍िलके में कई पौष्‍ट‍िक तत्‍व होते हैं। आलू के छिलके को अलग-अलग तरह से उपयोग करके आप बहुत सी बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं। आलू के छिलके में ढेर सारा आयरन भी पाया जाता है, जो लाल रक्त कोशिका के कार्य में मदद करता है। अगर आलू का सेवन छिलका समेत करते है तो उनमे आयरन की कमी दूर होती है।

2 min read
Google source verification
Benefits of Potato Peel: क्या आपको पता है आलू का छिलका आपके स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद होता है

Potato peel is beneficial for your health

नई दिल्ली। Benefits of Potato Peel: घरों में आलू को छिलने के बाद छिलके को कूड़े मे फेंक दिया जाता है। लेकिन इस बात की जानकारी कम ही है क‍ि आलू के छ‍िलके में कई पौष्‍ट‍िक तत्‍व होते हैं। अगर आप बीमारियों से बचना चाहते हैं तो आलू के छिलके का सेवन जरूर करें। कैल्शियम, विटामिन के साथ-साथ आलू के छिलके में आयरन भी भरपूर मात्रा में होता है। आलू का छिलका पोटेशियम का एक बड़ा स्रोत है। यदि आप कार्बनिक आलू का छिलका खाते हैं, तो यह आपके चयापचय को बढ़ाने का काम करेगा। छिलकों के साथ आलू का सेवन आपको फाइबर भी देता है और आपको पाचन संबंधी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता। तो आइए जानते हैं आलू के छिलके के फायदे के बारे में।

आलू के छिलके के फायदे

1. रक्त में कोलेस्ट्रॉल कम करता है :

आलू के छिलके में पाया जाने वाला उच्च फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट, पॉलीफेनोल्स और ग्लाइकोकलॉइड्स के साथ मिलकर शरीर में जमे कोलेस्ट्रॉल को कम करने का प्रभावी रूप से काम करता है। यदि आप हेल्‍दी जीना चाहते हैं तो अपने आहार में आलू को छिलके समेत ही खाएं तो अच्‍छा है।

2. फाइबर से भरपूर :

हमारी डाइट में फाइबर की कुछ मात्रा जरूर होनी चाहिए। एक ओर जहां आलू में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है वहीं इसके छिलके में भी अच्छी मात्रा में फाइबर्स होते हैं। ये डाइजेस्ट‍िव सिस्टम को भी बूस्ट करने का काम करता है।

3. त्वचा के लिए फायदेमंद :

आंखों के नीचे अगर काले घेरे बन गए हों या धूप के कारण चेहरा सांवला पड़ गया तो आलू के छिलके को पीस कर उसका रस निकाल कर चेहरे पर लगाते रहें। कालापन दूर हो जाएगा। आलू का छिलका सौंदर्य के लिए भी फायदेमंद है। त्वचा की झुर्रियों और दाग धब्बों से बचने के लिए आलू का छिलका त्वचा पर रगड़ें। कुछ समय तक इसे करें और फिर फर्क खुद ही देखें।

4. शरीर को ताकत देता :

वृद्धावस्था में अक्सर लोगों को हड्डियों में कमजोरी की शिकायत होती है, ऐसे में अगर आप आलू छिलके समेत खाएंगें तो आपको कैल्शियम के साथ-साथ विटामिन बी की भी प्राप्ति होगी। इसके अलावा अगर आपको खाना नहीं पच रहा है या पेट में गैस की शिकायत है तो छिलके समेत आलू के सेवन से ये शिकायत दूर हो जाएगी।

5. मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है :

आलू के छिलकों का सेवन न केवल आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है बल्कि शरीर में आयरन की कमी को भी पूरा करता है और एनीमिया से भी बचाता है। क्योंकि आलू के छिलके आयरन से भरपूर होते हैं।