इस अध्ययन के लिए शोधकर्ताओं ने 31 समूहों से डेटा संकलित किया, जिनमें 19,66,444 लोग शामिल थे। इनमें से एक लाख से अधिक लोगों को 10 वर्षों के दौरान टाइप-2 मधुमेह (Type-2 Diabetes) हुआ। इस अध्ययन में अमेरिका, ब्रिटेन, ब्राजील, और मेक्सिको सहित कई देशों के शोधकर्ताओं ने भाग लिया। अध्ययन से स्पष्ट हुआ कि मांस (Red Meat) के अत्यधिक सेवन से टाइप-2 मधुमेह सहित गैर-संचारी रोगों का खतरा बढ़ जाता है।