12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन 7 फूड्स को भूलकर भी मत करिए दोबारा गर्म, कैंसर से लेकर बदहजमी तक का होता है खतरा

Foods that become harmful by reheating-अपने मनसपसंद खाने को फ्रीज में रखकर खाने की आपकी आदत है? या एक बार में ज्यादा खाना बनाने की आदत? कारण चाहे जो भी हो, लेकिन ये तरीका आपकी सेहत के लिए सही नहीं। यहां आज आपको 7 उन फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हे भूल कर भी आप दोबारा गर्म मत करिएगा।

3 min read
Google source verification

image

Ritu Singh

Mar 06, 2022

never_reheat_these_foods.jpg

अचानक भूख लगते ही फ्रीज में रखा खाना निकाल कर गर्म करके खा लेना सही आमतौर पर भी सही नहीं माना जाता है, क्योंकि रखे हुए खाने से फूड प्वाइजनिंग का खतरा ज्यादा होता है, लेकिन यहां हम उस खाने के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्हे दोबारा गर्म करने से उनमें हानिकारक तत्व पैदा हो जाते हैं और जब हम इन्हें खाते हैं तो ये पाचन संबंधी बीमारियों के साथ ही कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ाते हैं।
रिसर्च बताती है कि कभी भी उच्च प्रोटीन वाले फूड्स को दोबारा गर्म नहीं करना चाहिए। इसमें वेज और नॉनवेज दोनों ही शामिल हैं।

तो चलिए जानें ये सात फूड आइटम कौन से हैं
हरी पत्तेदार सब्जियां- अगर आपके पास पालक या कोई हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे गाजर, शलजम या अजवाइन की पत्तियों को दोबारा गर्म करते हैं तो फायदे की जगह नुकसान पहुंचाते हैं। नाइट्रेट से भरपूर ये सब्जियां जब दोबारा गर्म की जाती हैं तो जहरीली हो सकती हैं, जिससे कार्सिनोजेनिक गुण निकलते हैं, जो कैंसरकारी होते हैं। पालक में आयरन की मात्रा अधिक होती है, इसलिए पालक को गर्म करने और दोबारा गर्म करने से पालक में मौजूद आयरन का ऑक्सीकरण हो सकता है। लोहे के ऑक्सीकरण से हानिकार फ्री रेडिकल्स उत्पन्न होते हैं जो बांझपन और कैंसर सहित कई बीमारियों का कारण बनते हैं।
चावल-चावल भी इसी श्रेणी में आता है। खाद्य मानक एजेंसी (एफएसए) के अनुसार, चावल को दोबारा गर्म करके खाने से फूड प्वाइजनिंग का खतरा बढ़ता है, ऐसा बैसिलस सेरेस नामक अत्यधिक प्रतिरोधी बैक्टीरिया की उपस्थिति के कारण होता है। गर्मी इन जीवाणुओं को मार देती है, लेकिन यह ऐसे बीजाणु पैदा कर सकती है जो जहरीले होते हैं। एक बार चावल को दोबारा गर्म करने और कमरे के तापमान पर छोड़ देने के बाद, इसमें मौजूद कोई भी बीजाणु कई गुना बढ़ सकता है, जिससे फूड प्वाइजनिंग का खतरा बढ़ता है।

अंडा- पका या उबला हुआ अंडा बार-बार गर्मी के संपर्क में आने पर गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। एक बार जब आप अंडे पका लें, तो उन्हें तुरंत खाएं लेकिन अगर इसे अधिक समय तक रखा जाता है, तो दोबारा गरम न करें, बल्कि केवल ठंडा खाएं, क्योंकि उच्च प्रोटीन वाले भोजन में बहुत अधिक नाइट्रोजन होता है। दोबारा गर्म करने से यह नाइट्रोजन ऑक्सीकृत हो सकता है, जिससे कैंसर हो सकता है।
मीट-मछली- मीट-मच्छी की करी अगर आपको अगले दिन के लिए बचा कर रखते हैं, तो इसे गर्म कर न खाएं। गर्म करने से इसमें मौजूद स्टेपल में प्रोटीन संरचना पूरी तरह से बदल जाती है। जब इसे रेफ्रिजरेटर से निकाल कर गर्म किया जाता है तो यह और भी खतरनाक होता है। इससे पाचन तंत्र में समस्या हो सकती है।

आलू- आलू विटामिन बी 6, पोटेशियम और विटामिन सी से भरा होता हैं और जब इसे बार-बार गर्म किया जाता है, तो संभावना है कि वे क्लॉस्ट्रिडियम बोटुलिनम बैक्टिरिया (बोटुलिज़्म पैदा करने वाले बैक्टीरिया) पैदा हो जाएं। यही नहीं अगर आप पके हुए आलू को कमरे के तापमान में छोड़ देते हैं, तो बैक्टीरिया उसमे पनप सकता है। इसे फ्रीज में 1 से दो दिन तक रख सकते हैं, लेकिन बिना गर्म
मशरूम- मशरूम भी प्रोटीन से भरा होता है और इसे दोबारा गर्म करने से इसके प्रोटीन टूटते हैं जो पाचन के लिए सहीं नहीं। फूड प्वाइजनिंग का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। क्योंकि उन्हें गर्म करने से विषाक्त पदार्थ उत्पन्न होंगे जिनमें ऑक्सीकृत नाइट्रोजन और फ्री रेडिकल्स नुकसान का कारण बनते हैं। होते हैं। अगर आप मशरूम को अगले दिन स्टोर करने के इच्छुक हैं, तो सुनिश्चित करें कि आप उन्हें ठंडा ही खाएं।

कोल्ड प्रेस्ड ऑयल - ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरे तेल जैसे अलसी का तेल, जैतून का तेल और कैनोला तेल कोल्ड प्रेस्ड होते हैं। ओमेगा -3 वसा तापमान के प्रति बहुत संवेदनशील होता है क्योंकि यह टूट जाता है और 40 डिग्री सेंटीग्रेड से ऊपर जाते ही यह हानिकार हो जाता है। इसलिए, खाने से पहले कभी भी कोल्ड प्रेस्ड तेल को गर्म न करें।
(डिस्क्लेमर: आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक की सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)