
saffron Kesar Tea benefits: केसर हमेशा से ही अपने स्वाद और महक के लिए जाना जाता रहा है। स्वाद और सेहत का यह खजाना महंगा जरूर है, लेकिन इसके फायदे अनगिनत हैं। फिर यदि हम केसर की चाय की बात करें तो इसके सेवन से सेहत से जुड़ी कई परेशानियों को खत्म किया जा सकता है। आइए जानते हैं केसर की चाय की फायदे।
चुटकीभर केसर से शरीर में कई तरह के फायदे होते हैं। वजन घटाने से लेकर डायबिटीज में इसका काफी योगदान रहता है। कई अध्ययनों में यह भी साबित हो गया है कि यदि आप नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करेंगे, तो शरीर में विभिन्न तरह की परेशानियों से राहत मिलेगी। केसर का दूध तो हमेशा से ही लोकप्रिय रहा है, लेकिन आप केसर की चाय का सेवन भी कर सकते हैं। केसर की चाय बनाना बहुत आसान है। आप गर्म पानी में शहद या गुड़ के साथ केसर को पी सकते हैं। केसर की चाय बनाने के लिए पानी को गर्म करें। अब इसमें केसर के 3 से 4 धागे डालकर पानी को उबालें। फिर चाय को छानकर पिएं।
केसर एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट पदार्थों से भरपूर होता है। क्रोसिन, क्रोसेटिन और पिक्रोक्रोसिन जैसे कैरोटीनॉयड और सफ्रानल केसर में पाए जाने वाले मुख्य बायोएक्टिव यौगिक हैं। अध्ययन में सामने आया है कि नियमित रूप से केसर का सेवन करने से शरीर में सूजन कम होती है और तनाव कम होता है।
टाइप 2 डायबिटीज वाले 80 लोगों पर हुए अध्ययन के मुताबिक जिन प्रतिभागियों ने 12 सप्ताह तक प्रतिदिन 100 मिलीग्राम केसर का सेवन किया था, उनके रक्त में ऑक्सीडेटिव तनाव के एक मार्कर, मैलोनडायलडिहाइड (एमडीए) के स्तर में नियंत्रण समूह की तुलना में कमी देखी गई थी।
इससे जोड़ों को मजबूती मिलती है। यह एक स्वर्ण अमृत की तरह है। इसमें सोडियम, पोटेशियम, कार्बोहाइड्रेट, आयरन और विटामिन-सी जैसे न्यूट्रिएंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। यदि केसर वाली चाय, सही मात्रा में पी जाए तो, त्वचा को हाइड्रेटेड रखती है। साथ ही,केसर में मौजूद तत्व ब्लड सर्कुलेशन को सुधारते हैं। इससे दर्द और सूजन दोनों में राहत मिलती हैं।
Updated on:
21 Feb 2024, 10:08 AM IST
Published on:
21 Feb 2024, 10:01 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.