
These flowers offered in Bholenath are also beneficial for health
नई दिल्ली। सावन ( Sawan 2021 ) का पावन महीना हिंदू धर्म में बहूत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस पूरे महीने में भक्त भगवान शिव की पूजा में लीन रहते हैं। सावन के सोमवार में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए लोग व्रत भी रखते हैं। भक्त सच्ची आस्था, श्रद्धा और अर्चना के साथ शिव जी की पूजा करते हैं। इस बार सावन का पवित्र महीना 25 जुलाई से शुरू हो रहा है। इस बार भी हर बार की तरह भक्त शिव की भक्ति में लीन रहेंगे। लोग शिव जी पर कई प्रकार के फूल चढ़ाते हैं, पर आपको क्या ये पता है कि यह फूल दिखने में जितने सुंदर होते हैं उससे कहीं अधिक फायदेमंद भी।
1. धतूरा
धतूरा का फूल शिव जी के मनपसंद फूलों में से एक माना जाता है। सावन में इसका प्रयोग बहुत लोग करते हैं क्योंकि ये शिव जी को पसंद होता है। ये दिखने में कांटेदार होता है और इसे जहरीला भी माना जाता है। लेकिन आयुर्वेद के हिसाब से ये बहुत फायदेमंद होता है। ये कई प्रकार के रोगों से शरीर को बचाता है। यदि आपके बाल टूट रहें हो या बालों में और कोई समस्या हो तो धतूरा उसको रोकने में फायदेमंद होता है। शरीर में सूजन, जोड़ों के दर्द आदि समस्याओं में भी लाभदायक है। क्योंकि ये थोड़ा जहरीला माना जाता है तो आप इसका प्रयोग आयुर्वेदाचार्य की सलाह पर ही करें तो अच्छा होगा।
2. नील कमल
नील कमल देखने में ऐसे तो बहुत खूबसूरत होता है। यह भी एक प्रकार का कमल ही है जो कि नीले रंग का होता है। ऐसी मान्यता है कि शिव जी इस फूल को बहुत पसंद करते हैं। इस फूल के फायदे भी अनेक हैं। जैसे- मस्तिष्क की ताकत को बढ़ाता है, डिप्रेशन को कम करने में मदद करता है साथ-साथ पेट में गैस से भी निजात दिलाता है। ये शरीर में उठ रही ऐंठन को कम करने में लाभदायक है।
3. मोगरा
सफेद रंग का का खुशबूदार फूल होता है। ये अपनी महक से किसी का भी मन मोह लेता है। यह स्किन से जुडी समस्याओं को दूर करता है जैसे पिम्पल्स, स्किन में रैसेज पड़ जाना आदि। इसके तेल को हम यूज़ कर सकते हैं क्योंकि इसका तेल एंटी एजिंग गुणों से भरपूर होता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो स्किन में होने वाली समस्याओं को दूर कर देते हैं। मोगरा की भीनी-भीनी महक की वजह से इसे साबुन, अगरबत्ती, तेल और इत्र में भी इस्तेमाल किया जाता है।
4. गुड़हल
गुड़हल का फूल शिव जी के पसंदीदा फूलों में से एक है। पूजा में अधिकतर लाल और सफ़ेद रंग के गुड़हल को ही इस्तेमाल किया जाता है। इसमें कई प्रकार के विटामिन्स, मिनरल्स पाए जाते हैं। इसकी चाय पीने से वजन कम होता है। यदि आप इसके पत्तों को पीसकर चोट या घाव में लगाते हैं तो वे जल्दी ठीक हो जाते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करता है। और गुड़हल को बालों के लिए फायदेमंद माना गया है इसके यूज़ से बाल टूटना कम होते हैं।
Published on:
24 Jul 2021 02:49 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
