
अक्सर देखा गया है कि कई लोग फिटनेस गोल पाने के बाद बीच में ही जिम छोड़ देते हैं। अगर आप भी ऐसा कुछ सोच रहें हैं तो सावधान रहें, बीच में इस तरह से जिम छोडऩा आपको भारी पड़ सकता है।
बीच में जिम छोडऩे का असर सबसे पहले शरीर पर होता है, क्योंकि वजन बढऩे लगता है। वर्कआउट करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और कैलोरी बर्न होती है। जब आप जिम छोड़ देते हैं तो आपका वजन बढऩे लगता है।
दिल से जुड़ी बीमारियों से जूझना पड़ सकता है। 12 हफ्ते के बाद ही फिटनेस लेवल में गिरावट आने लगती है बीच में जिम छोडऩे से मांसपेशियों की क्षमता में भी कमी आ जाती है।
इम्यून सिस्टम पर बुरा असर पड़ता है। खानपान के प्रति लापरवाही की वजह से इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। अगर जिम छोडना है तो एक्सरसाइज करते रहें। वॉकिंग, जॉगिंग, रनिंग, सिट-अप और पुश अप जैसे हल्के व्यायाम कर सकते हैं।
Published on:
4 Nov 2016, 10:58 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.