12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बादाम का ओवरडोज भी पहुंचा सकता है सेहत को ढेरों नुकसान

बादाम का सेवन आपके लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक होता है, लेकिन वहीं यदि आप इसका अधिक मात्रा में सेवन करते हैं तो इससे सेहत को अनेकों नुकसान भी हो सकते हैं। इसलिए बादाम का सेवन जरूरत से ज्यादा करने से बचना चाहिए।

2 min read
Google source verification
बादाम का ओवरडोज भी पहुंचा सकता है सेहत को ढेरों नुकसान

Side effects of eating almonds in excess

नई दिल्ली। बादाम की बात करें टी इसमें प्रोटीन की उच्च मात्रा मौजूद होती है इसके सेवन से शरीर को अनेकों लाभ मिलते हैं। बादाम के फायदे कि बात करें तो इसमें कैल्शियम, प्रोटीन उच्च मात्रा में पाई जाती है। वहीं इसमें कोलेस्ट्रॉल कि मात्रा बेहद ही कम होती है। बादाम से होने वाले और फायदों कि बात करें तो इसमें ट्रांसफैट भी ज्यादा मात्रा में नहीं होता है। बादाम इम्यून सिस्टम को मजबूत बना के रखता है। ये इतना फायदेमंद होता है कि इसके ढेरों लाभ होते हैं। इसलिए लोग जरूरत से ज्यादा इसका इस्तेमाल करने लग जाते हैं जो सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसलिए आप भी यदि बादाम का ज्यादा सेवन करते हैं तो इसके बारे में जानना चाहिए।

पेट की समस्या हो सकती है
बादाम में फाइबर की मात्रा बहुत होती है। ये पेट के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है। लेकिन वहीं यदि बादाम का सेवन जरूरत से ज्यादा करते हैं तो ये कई परेशानियों को खड़ी कर सकती है। अगर आप बादाम का सेवन अधिक करते हैं तो इसे अवॉयड करें क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा होती है। जो अधिक मात्रा में शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकती है। इसलिए आप रोजाना चार या पांच बादाम से ज्यादा न खाएं।

वेट कम करना चाहते हैं
यदि आप वजन को कम करने कि सोंच रहें हैं तो बादाम का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। लेकिन आपको इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि जरूरत से ज्यादा बादाम का सेवन सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। बादाम में वसा और फाइबर की मात्रा बहुत होती है। जो कि पेट में दिक्कतों को खड़ी कर सकती है। ऐसे में आपका पेट ज्यादा देर तक भरा हुआ रहता है। वहीं फाइबर होने के कारण आपको भूख का अहसास भी नहीं होता है। इसलिए बादाम का एक लिमिट मात्रा में ही डाइट में लेकर आएं।

विटामिन ई का हो सकता है ओवरडोज
बादाम विटामिन ई का अच्छा सोर्स होता है। आपको बताते चलें कि बादाम में लगभग 7 मिलीग्राम विटामिन ई पाया जाता है। यदि आप ज्यादा मात्रा में बादाम का सेवन कर लेते हैं तो ये आपके सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। और विटामिन ई के ओवरडोज का शिकार भी बन सकते हैं। विटामिन ई की मात्रा जरूरत से ज्यादा होने पर थकान, सिरदर्द, पेट के फूलने जैसी समस्याएं आ सकती हैं। इसलिए ओवरडोज को अवॉयड करना चाहिए।

अधिक मैंगनीज
बादाम में मैंगनीज की मात्रा जरूरत से ज्यादा होती है। वहीं एक-साथ ज्यादा बादाम का सेवन कर लेने से बहुत ज्यादा मात्रा में मैंगनीज शरीर के भीतर पहुँच जाता है। जो फायदे पहुँचाने के बजाय नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसलिए बादाम का ज्यादा सेवन करने से अवॉयड करें। वरना शरीर को फायदा पहुँचाने के बजाय ये नुकसान पहुँचाने का भी काम कर सकती है।

पेशेंट्स के लिए
जो व्यक्ति किडनी में पथरी जैसी अन्य बीमारियां हैं उनको बादाम का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। बादाम में यूसिक एसिड और हाइड्रोसिनिक एसिड होता है जो किडनी से जुड़े पेशेंट्स के लिए बिलकुल भी अच्छा नहीं होता है। इसलिए इन्हें खाने से बचना चाहिए। आप बादाम कि जगह किसी और चीज को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।