
Side effects of eating too much cardamom elaichi khane ke nuksan
Side Effects of Cardamom: इलायची का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई तरह के फायदे मिलते हैं। इलायची का इस्तेमाल खाने में स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए किया जाता है। इलायची में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। लेकिन जरूरत से ज्यादा इलायची का सेवन करना आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। इलायची का अधिक सेवन करने से स्किन से जुड़ी समस्या हो सकती है। साथ ही इलाइची स्टोन को बढ़ा सकता है और खांसी की समस्या भी हो सकती है। इसलिए सीमित मात्रा में इलायची का सेवन करें। तो आइए जानते हैं इलायची खाने से होने वाले नुकसान के बारे में
इलायची खाने के नुकसान
1. खांसी की समस्या हो सकती
अधिक मात्रा में इलायची का सेवन करने से खांसी की समस्या हो सकती है। क्योंकि इलायची की तासीर ठंडी होती है, जिसकी वजह से अधिक मात्रा में इलायची का सेवन करने से खांसी की समस्या हो सकती है।
यह भी पढ़े: इन 4 आयुर्वेदिक चीजों के भी हैं नुकसान, इस्तेमाल करने से पहले जानें इनके साइड इफेक्ट्स
2. गर्भवती महिलाओं को समस्या हो सकती
अधिक मात्रा में इलायची का सेवन करने से गर्भवती महिलाओं को समस्या हो सकती है। क्योंकि गर्भवती महिलाओं को इलायची का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए। इसके अधिक सेवन से गर्भपात की समस्या हो सकती है।
3. एलर्जी की समस्या हो सकती
अधिक मात्रा में इलायची का सेवन करने से एलर्जी की समस्या हो सकती है। क्योंकि जिन लोगों को इलायची से एलर्जी है, उन्हें इसका सेवन करने से बचना चाहिए। इलायची का अधिक मात्रा में सेवन करने से सांस लेने आदि में दिक्कत हो सकती है।
यह भी पढ़े: भूलकर भी न करें इन फूड्स का सेवन, लिवर को पहुंचा सकता है नुकसान
4. उल्टी की समस्या हो सकती
अधिक मात्रा में इलायची का सेवन करने से उल्टी की समस्या हो सकती है। क्योंकि अधिक मात्रा में इलायची का सेवन से उल्टी और मतली जैसी समस्याएं हो सकती है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
Updated on:
27 May 2022 10:46 am
Published on:
27 May 2022 10:45 am
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
