12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सर्दियों में ज्यादा गुड़ का सेवन सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है जानिए नुकसान के कारण

गुड़ सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता और सर्दियों में अक्सर लोग खाली गुड़ का सेवन करते हैं । लेकिन अगर आप से अगर यह पूछा जाए कि गुड़ का सेवन करने से सेहत को कितना नुकसान हो सकता है तो इसका सीधा सा जवाब है कि यह गुड़ की क्वालिटी और आपके हेल्थ इश्यूज पर निर्भर करता है। दरअसल गुड़ कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है इसलिए ज्यादातर लोग चीनी के बदले गुड़ का सेवन करना पसंद करते हैं। लेकिन कई बार लोग इसका सेवन जरूरत से अधिक करने लगते हैं और नुकसान झेलते हैं।

2 min read
Google source verification
Side Effects Of Jaggery in winter

Side Effects Of Jaggery in winter

नई दिल्ली :सर्दी के मौसम में गुड़ खाना लोग काफी पंसद करते हैं। गुड़ को सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद भी माना जाता है। गुड़ औषधीय गुणों से भरपूर होता है और यही वजह है कि बरसों से आयुर्वेद में भी गुड़ खाने की सलाह दी गुड़ कई बीमारियों के इलाज के लिए आयुर्वेद में काफी समय से प्रयोग किया जाता रहा है। मसलन माइग्रेन डाइजेशन चक्कर आना और घबराहट जैसी समस्या को कंट्रोल करने में गुड़ काफी फायदेमंद होता है। लेकिन अगर आप जरूरत से अधिक गुड़ खाते हैं तो इससे सेहत को नुकसान भी होता है। हम गुड और तिल की बाद करें तो कई तरह की चीजों में इन दोनों का इस्तेमाल किया जाता है। गुड और तिल का सेवन हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। ऐसे में आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में

गुड खाने के नुकसान

1.वज़न का बढ़ना

अगर आप एक दिन में बहुत सारा गुड़ खा लेते हैं तो इसकी वजह से आपका वजन तेजी से बढ सकता है। आपको बता दें कि 10 ग्राम गुड में 9.7 ग्राम शुगर मौजूद होता है। वजन तेजी से बढ़ना- जो लोग डायटिंग करते हैं उन्हें गुड के अत्यधिक सेवन से बचना चाहिए। गुड में कैलोरी की मात्रा काफी अधिक पाई जाती है। जिससे आपका वजन बढ़ सकता है

2. ब्लड शुगर को बढ़ाता है

अगर आप अधिक गुड़ खाएं तो आपके ब्‍लड शुगर को ये बढा देता है जिसकी वजह से कई समस्‍याएं शुरू हो जाएंगी गुड़ का सेवन करने से ब्लड शुगर का स्तर भी बढ़ सकता है क्योंकि 10 ग्राम गुड़ में करीब 9.7 ग्राम शुगर होता है. अगर आपको ब्लड शुगर की समस्या है तो इससे दूर ही रहें।

3. बदहजमी

फ्रेश गुड़ खाने से बदहजमी और पेट खराब की समस्या होने लगती है इसलिए मार्केट से जब भी गुड़ खरीदें तो जांच कर लें कि गुड़ फ्रेश है या फिर कुछ समय पुराना। कई लोगों को गुड़ खाने से बदहजमी और पेट खराब की समस्या हो जाती है। इस लिए खरीदते समय अधिक सचेत होकर गुड़ खरीदें. नया गुड़ डायजेशन में दिक्‍कत करता है। अगर आपको गुड़ खाने के बाद इस तरह की समस्‍या हो रही है तो आपको डॉक्‍टर से संपर्क करना चाहिए।

4 .बॉडी फूल जाना

पहले से अगर शरीर में सूजन रहती है तो आपके लिए गुड़ का सेवन बहुत ही नुकसानदेह है। गुड़ में सुक्रोज काफी अधिक होता है जो सूजन को अधिक बढ़ा सकता है। शोधों में भी इस बात की पुष्टि हुई है कि शरीर में सुक्रोज ओमेगा-3 फैटी एसिड जब एक साथ मिलते हैं तो शरीर में सूजन की समस्या शुरू हो जाती है। आपको पहले से ही शरीर में सूजन है तो गुड़ का सेवन बिल्कुल ना करें। गुड़ में सुक्रोज काफी अधिक होता है जो आपके सूजन को और अधिक बढ़ा सकता है।

5. नाक से खून आना

गुड की तासीर काफी गर्म होती है ऐसे में इसका बहुत अधिक सेवन करने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है जिससे नाक से खून आ सकता है। खासतौर पर गर्मियों में गुड नहीं खाना चाहिए।