
Side Effects of Tamarind Imli khane ke nuksan
Imli Side Effects: खट्टी-मीठी इमली का नाम सुनकर अक्सर लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। इमली का सेवन करने से सेहत को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। इंग्लिश में फाइबर आयरन कैल्शियम विटामिन से जैसे कई पोषक तत्व के गुण पाए जाते हैं। साथ ही इमली में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल भी मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। गर्भवती महिलाओं को इमली का सेवन सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए। इमली का अधिक सेवन करने से एलर्जी की समस्या हो सकती है। तो आइए जानते हैं अधिक मात्रा में इमली खाने के नुकसान के बारे में
इमली खाने के नुकसान
1. गले में खराश की समस्या हो सकती
जिन लोगों को अक्सर गले में खराश बनी रहती है, उन्होंने इमली का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इमली की तासीर ठंडी होती है। जिसकी वजह से अधिक मात्रा में इमली का सेवन करने से गले में खराश की समस्या बढ़ सकती है।
यह भी पढ़े: काला नमक के साथ नींबू पानी पीने के है अनगिनत फायदे, कई समस्याओं को करता है दूर
2. एलर्जी की समस्या हो सकती
जिन लोगों को इमली का सेवन करने से एलर्जी होती है, उन्हें इमली का सेवन करने से बचना चाहिए। नही तो इमली खाने से स्किन पर चकत्ते, उल्टी, खुजली जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
3. दांतों की समस्या हो सकती
अधिक मात्रा में इमली का सेवन करने से दांतों की समस्या हो सकती है। क्योंकि इमली में एसिडिक तत्व पाए जाते हैं, जो दांतों की सतह को नुकसान पहुंचता हैं। इसलिए इमली का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।
यह भी पढ़े: अगर शरीर में हो रही है ये समस्या, तो भूलकर भी न करें दूध का सेवन
4. गर्भवती महिलाओं को समस्या हो सकती
अधिक मात्रा में इमली का सेवन करने से गर्भवती महिलाओं को समस्या हो सकती है। क्योंकि अधिक मात्रा में इमली का सेवन करने से रक्तस्राव का जोखिम बढ़ सकता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को भी इमली का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
Published on:
22 May 2022 08:34 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
