scriptखाना खाने के तुरंत बाद सोने से होती पेट संबंधी बीमारियां | Sleeping stomach immediately after eating food | Patrika News

खाना खाने के तुरंत बाद सोने से होती पेट संबंधी बीमारियां

locationजयपुरPublished: Aug 26, 2020 09:09:15 pm

Submitted by:

Ramesh Singh

पेप्टिक अल्सर पेट की बीमारी है जिसमें पेट के भीतर घाव या छाले हो जाते हैं। ये घाव पेट के भीतर या छोटी आंत जहां से शुरू होने वाले ड्यूडनम में होता है जिसका कारण एच पायलोरी बैक्टीरिया का संक्रमण होता है।

खाना खाने के तुरंत बाद सोने से होती पेट संबंधी बीमारियां

खाना खाने के तुरंत बाद सोने से होती पेट संबंधी बीमारियां

ये तकलीफ जो लोग लंबे समय से दर्द की गोली खाते हैं या हृदय रोगी जिन्हें डॉक्टर लंबे समय से इकोसप्रीन दवा चलती है उन्हें इसके होने का खतरा अधिक रहता है। इसके अलावा सिगरेट, शराब का इस्तेमाल या बहुत अधिक तनाव में रहते हैं उन्हें इसकी परेशानी अधिक होती है। इसमें संक्रमण की वजह से पेट के भीतरी सतह पर नुकसान और संक्रमण की वजह से पाचन से लेकर घाव होने की समस्या हो जाती है। समय रहते डॉक्टरी सलाह ली जाए तो समस्या से बचा जा सकता है।

खाना खाने के तुरंत बाद सोए नहीं
खाना खाने के तुरंद बाद सोने से रिफ्लक्स की समस्या हो जाती है। जो खाना खाया है वे सोने के बाद मुंह में पानी के साथ आ जाता है। ऐसे होने से पाचन तंत्र में असंतुलन हो जाता है और पेट में घाव, छाले या अल्सर की समस्या हो जाती है। खाना खाने के कुछ समय बाद तक टहलना फायदेमंद होता है इससे खाना पचने की प्रक्रिया ठीक रहती है। ऐसा करने वाले लोगों को पहले अपच की तकलीफ होती है जिसके बाद पेट में संक्रमण और फिर पेप्टिक अल्सर की ओर बढऩे लगते हैं।

इन लक्षणों को समय रहते पहचानें
पेट के उपरी हिस्से में दर्द रहना और रात के समय ये दर्द अधिक बढ़ जाता है। खाना खाने के बाद ही पेट दर्द कम हो जाना, कुछ मामलों में पेट के भीतर जलन या अपच की स्थिति हो सकती है। कुछ गंभीर मामलों में पेट के भीतर छाले बन जाना या छोटी-छोटी फुंसी हो जाती हैं जिससे स्टूल या खांसी में ब्लड निकल जाता है। इसके साथ ही कुछ मामलों में खट्टी डकार, छाती में जलन, एसिड संबंधी समस्या होने बार-बार उल्टी होने की समस्या हो जाती है। पेट में लंबे समय से हल्का मीठा दर्द है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो