
Gum Disease Treatment
Smart Toothpaste For Gum Disease Treatment: आपने ये बात तो सुनी होगी कि मुंह की सेहत चमकते दांतों तक नहीं है, बल्कि इसका संबंध हमारे मसूड़ों से होता है। मसूड़ों की बीमारी के लिए हम जिन एंटी-बैक्टीरियल उत्पादों का उपयोग करते हैं, वे अच्छे और बुरे दोनों तरह के बैक्टीरिया को खत्म कर देते हैं। Fraunhofer Institute for Cell Therapy and Immunologyके एक शोध ने मसूड़ों की गंभीर बीमारी पीरियोडोंटाइटिस/ पायरिया (Smart Toothpaste for Pyorrhea) के इलाज की नई राह दिखाई है। आइए जानते हैं कि क्या है ये नई तकनीक।
माउथवॉश या टूथपेस्ट एक ब्रॉड-स्पेक्ट्रम एंटी-बायोटिक की तरह काम करते हैं, जो मुंह के जरूरी सुरक्षा तंत्र को भी नष्ट कर देते हैं। नई खोज में वैज्ञानिकों ने प्रिसिजन मेडिसिन का उपयोग किया है। इसमें ऐसे मॉलिक्यूल्स (Molecules) है जो केवल उन हानिकारक एंजाइम्स और बैक्टीरिया को निशाना बनाते हैं जो मसूड़ों में सूजन और ऊतकों (Tissues) के नुकसान के लिए जिम्मेदार होते हैं।
यह मसूड़ों की बीमारी है जो दांतों के चारों ओर जमा होने वाले बैक्टीरिया से होती है। जब प्लाक सख्त होकर टार्टर बन जाता है, तो यह मसूड़ों और दांतों के बीच जगह (पॉकेट्स) बना देता है, जहां इन्फेक्शन बढ़ता चला जाता है।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Published on:
15 Apr 2026 09:49 am
