3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आपकी सेहत पर भी नजर रखती है स्मार्टवॉच

स्मार्टवॉच नीत नए फंक्शन के साथ आपके स्वास्थ्य का खयाल रखने में भी मदद करते हैं। यह आपके दिल का हाल बताती हैं। फिटनेस को लेकर सजग लोगों के बीच स्मार्टवॉच काफी लोकप्रिय हो गया है। अब लोग समान्य घड़ियों के बदले स्मार्टवॉच को तरजीह दे रहे हैं। क्योंकि इनमें कई सारे हैल्थ फीचर हैं जो शारीरिक गतिविधियों पर नजर रखते हैं। स्मार्टवॉच एक्सरसाइज की एक्टिविटी और स्वास्थ्य से संबंधित डेटा को ट्रैक करती है। यह आपको फिट रहने में मदद करती है और स्वस्थ रहने के लिए मोटिवेशन भी देती है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Jyoti Kumar

Jul 29, 2024

Health Gadgets Smartwatch

Health Gadgets Smartwatch

अब घड़ियां सिर्फ समय देखने के लिए इस्तेमाल नहीं होती है। इनमें अब कई ऐसे फिचर्स आ रहे हैं जो इन्हें स्मार्ट बनाती हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं स्मार्टवॉच की। जो नीत नए फंक्शन के साथ आपके स्वास्थ्य का खयाल रखने में भी मदद करते हैं। यह आपके दिल का हाल बताती हैं। फिटनेस को लेकर सजग लोगों के बीच स्मार्टवॉच काफी लोकप्रिय हो गया है। अब लोग समान्य घड़ियों के बदले स्मार्टवॉच को तरजीह दे रहे हैं। क्योंकि इनमें कई सारे हैल्थ फीचर हैं जो शारीरिक गतिविधियों पर नजर रखते हैं। स्मार्टवॉच एक्सरसाइज की एक्टिविटी और स्वास्थ्य से संबंधित डेटा को ट्रैक करती है। यह आपको फिट रहने में मदद करती है और स्वस्थ रहने के लिए मोटिवेशन भी देती है। स्मार्टवॉच कलाई से ही आपकी हार्ट बीट, नींद, ऑक्सीजन लेवल के साथ कई अन्य अंगों की स्थिति को को ट्रैक कर सकती हैं।

हार्ट रेट मॉनिटरिंग


स्मार्टवॉच में हार्ट रेट सेंसर लगा होता है जो आपके दिल की धड़कन को लगातार ट्रैक करता है। यह आपको अपने कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ की निगरानी करने में मदद करता है।

स्लीप ट्रैकिंग


स्लीप ट्रैकिंग फीचर आपकी नींद के पैटर्न को रिकॉर्ड करता है, जैसे कि कितनी देर सोए, गहरी नींद और हल्की नींद। इससे आप अपनी नींद की गुणवत्ता को समझ सकते हैं।

स्टेप काउंटिंग


स्मार्टवॉच की मदद से आपके द्वारा चले गए कदमों की संख्या को ट्रैक कर सकते हैं, जिससे आप अपनी दैनिक गतिविधियों को मॉनिटर कर सकते हैं।

कैलोरी ट्रैकिंग


यह फीचर आपकी शारीरिक गतिविधियों के दौरान बर्न होने वाली कैलोरी की संख्या को रिकॉर्ड करता है, जिससे आपको अपने वजन प्रबंधन में मदद मिलती है।

एक्सरसाइज मोड


कई स्मार्टवॉच में अलग-अलग तरह के एक्सरसाइज मोड होते हैं, जैसे दौड़ना, साइकिल चलाना, तैराकी आदि, जो आपकी गतिविधियों को विशेष रूप से ट्रैक करते हैं।

स्ट्रेस मॉनिटरिंग


कुछ स्मार्टवॉच में स्ट्रेस मॉनिटरिंग को मापती है। इसके लिए विशेष सेंसर लगे होते हैं, जो आपको तनाव को मैनेज करने में मदद कर सकते हैं।

ऑक्सीजन सैचुरेशन (SpO2) ट्रैकिंग


यह फीचर रक्त में ऑक्सीजन के स्तर को मापता है, जो आपकी सांस संबंधी स्वास्थ्य की जानकारी देता है।

इसीजी फंक्शन


कई स्मार्टवॉच में इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम (ECG) लेने की क्षमता होती है, जिससे आप अपने दिल की धड़कनों का अधिक विस्तृत विश्लेषण कर पाते हैं।

हाइड्रेशन ट्रैकिंग


यह फीचर आपको पानी पीने की आदतों को ट्रैक करने में मदद करता है, जिससे आपका शरीर हाइड्रेटेड रह सकता है।

फिटनेस चैलेंजेस


कुछ स्मार्टवॉच में फिटनेस चैलेंजेस और पुरस्कारों का भी फीचर होता है, जो आपको प्रेरित करते रहते हैं।