
Spirulina Benefits: आइए जानते हैं क्या होता है स्पिरुलिना? शरीर को कैसे पहुंचाता है अनेक फायदे
नई दिल्ली।Spirulina Benefits: स्पिरुलिना ये पानी में पाया जाता है, पानी में होने वाला एक पौधा होता है। ये खारे पानी,झरना,नदी में आराम से पाया जा सकता है। स्पिरुलिना जिसका नाम तो आपने पहली बार सुना होगा पर ये बहुत सारे तत्वों से भरपूर होता है। इसमें खासतौर पर अमिनो एसिड और प्रोटीन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसमें अनेक प्रकार के मिनरल्स और विटामिन्स भी पाए जाते हैं। इसको अनेक तत्वों से मिला हुआ सुपरफूड भी कहा जाता है। विदेशों में इसकी डिमांड बहुत है,जो धीरे-धीरे भारत में भी बढ़नी शुरू हो गई है। इतने फायदों के साथ ही इस सुपरफूड्स को आयुर्वेदिक दवाओं में भी यूज़ करा जाता है।
तो चलिएजानते हैं इनके फायदों के बारे में-
स्पिरुलिना आंखों के लिए होता है फायदेमंद
स्पिरुलिना के सेवन से आंखों में होने वाली समस्या कम हो जाती है। ये विटामिन ए का बहुत अच्छा सोर्स माना जाता है। आंखों में होने वाले रोग जैसे कि मोतियाबिंद, नेफैटिक रेटिनिल आदि गंभीर बीमारी को रोकने में फायदा पहुंचाता है। स्पिरुलिना के सेवन से आंखों की रोशनी भी तेज होती है।
स्पिरुलिना डायबिटीज को रखे कंट्रोल
स्पिरुलिना का यदि आप सेवन करते हैं तो ये डायबिटीज के लेवल को कम कर देता है। इसके सेवन से शरीर में सूजन जैसी समस्या से निजात मिलती है। ये आपको फिट रखने में मदद करता है।
हार्ट के लिए होता है अच्छा
स्पिरुलिना हार्ट के लिए लाभदायक माना जाता है। ये शरीर में अत्यधिक कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम कर देता है। इसके रोजाना सेवन से हार्ट में फ्लो अच्छा होता है। और ये बहुत सारी दिल की बीमारियों से शरीर को दूर रखता है।
लिवर के लिए होता है फायदेमंद
स्पिरुलिना में प्रोटीन और फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसमें जो भी तत्त्व पाए जाते हैं वे लिवर के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं। इसके साथ ही ये लिवर को पुराने हेपेटाइटिस जैसी बीमारी के होने वाले खतरे से भी बचाता है।
डिप्रेशन को कम करने में होता है लाभकारी
स्पिरुलिना में प्रचुर मात्रा में विटामिन बी 12 और फोलिक एसिड पाया जाता है। ये दिमाग के लिए बहुत लाभदायक होता है। इसके सेवन से दिमाग को ऊर्जा मिलती है। इसलिए स्पिरुलिना शरीर के रोगों को दूर करने के साथ-साथ दिमाग से जुड़ी हुई बीमारियों को भी दूर करता है।
यह भी पढ़ें: जानिए स्पिरुलिना के लाभदायक फायदों के बारे में
Published on:
23 Aug 2021 10:47 am
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
