जवां दिखने के लिए आज से ही शुरू करें स्ट्रॉबेरी का सेवन....
जवां दिखने के लिए आज से ही शुरू करें स्ट्रॉबेरी का सेवन....

स्ट्रॉबेरी बच्चों और लड़कियों की पहली पसंद है। यह फल जहां खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। वहीं दूसरी ओर इसे खाने से सेहत को भी कई फायदे हैं। इसका रंग लाल शुरू होता है और यह दिल के आकार का होता है। स्ट्रॉबेरी की दुनिया भर में करीब 600 से अधिक किस्में आती है। जिसके रंग और स्वाद भी अलग-अलग होते हैं।
आपको बता दें कि स्ट्रॉबेरी में विटामिन और लवण होते हैं। जिसको खाने से सेहत को कई फायदे होते हैं। यह आपके रूप के लिए भी काफी फायदेमंद है। क्योंकि इसमें विटामिन ए, विटामिन बी और विटामिन के पाया जाता है। इसी के साथ मैग्निशियम, कैलशियम, फोलिक एसिड, फॉस्फोरस, पोटेशियम और डायट्री फाइबर्स भी होते हैं। जो स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें सोडियम, कोलेस्ट्रोल और फैट नहीं के बराबर रहता है।
फेस मास्क बनाकर चेहरे पर लगाएं-
स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होता है।इसमें लाइकोपीन होता है। जो चेहरे की झुर्रियों और महीन रेखाओं को साफ करने का काम करता है। इसलिए आप स्ट्रॉबेरी खाकर सेहत का लाभ ले सकते हैं। और चेहरे के लिए आप इसे दूध के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर मास्क की तरह लगाएं। जिससे आपका चेहरा दमकने लगेगा।
स्ट्रॉबेरी में होते हैं मिनरल्स-
स्ट्रॉबेरी में कई प्रकार के मिनरल्स होते हैं। जो चेहरे की रंगत को निखारने में भी काफी लाभदायक होते हैं। यह काले होठों को गुलाबी बनाने के लिए भी काफी मददगार है। क्योंकि इससे होठों पर इस स्क्रब की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।
कील मुहांसों को करता कम-
स्ट्रॉबेरी खाने से त्वचा की भीतरी परत में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं। चेहरे की गंदगी साफ हो जाती है। जिससे कील मुहासे की समस्या भी नहीं रहती है।
चेहरे से डेड स्किन करता है साफ-
स्ट्रॉबेरी से चेहरे की डेड स्किन साफ हो जाती है। इसके लिए आपको चेहरे पर स्ट्रॉबेरी का इस्तेमाल करना होगा। इसे चेहरे पर लगाएं और कुछ देर रहने दें। जिससे आपकी त्वचा चमकने लगेगी। इससे चेहरे पर ग्लो आएगा।
दांतो के लिए भी फायदेमंद-
स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी होता है। जो दांतों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। स्ट्रॉबेरी खाने से आपके दांत चमकने लगेंगे।
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Health News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi