12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीमारियों से बचाने में मददगार हैं ये सुपरफूड, आप भी आज ही शुरु कर दें

आइए जानते हैं कुछ ऐसे सुपरफूड्स के बारे में जो आपकी हेल्थ सही रखने के साथ ही आपकी इम्यूनिटी भी बढ़ाते हैं और बीमारियों से बचाते हैं।

2 min read
Google source verification

image

Sunil Sharma

Mar 02, 2021

superfood_to_save_your_life.jpg

सुंदर दिखने के लिए नौजवान क्या नहीं करते, जिम जाने, डायट का ध्यान रखते हैं। स्लिम रहने के लिए लड़कियां ही नहीं गृहणियां भी तरह-तरह के फूड आजमाती है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे सुपरफूड्स के बारे में जो आपकी हेल्थ सही रखने के साथ ही आपकी इम्यूनिटी भी बढ़ाते हैं और बीमारियों से बचाते हैं।

COVID-19: अब इस देश के लोगों को मिली चौथी लहर की चेतावनी

सहजन की फली से कंट्रोल होती है डायबिटीज, कुछ इस तरह करें सेवन

किनुआ
दक्षिण अमरीका से किनोआ आयात होता है। अमरीका में इसे सभी अनाजों की मां कहा जाता है। यह धान से छोटे आकार का होता है। इसके छिलके के नीचे चावल जैसा एक अन्न होता है जिसे उबालकर खाया जाता है। इसमें वसा और ग्लूटन नहीं होते। इसके अलावा इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मैग्निशियम, फॉसफोरस, आयरन और जस्ता भी होता है।

बेरीज
स्ट्राबेरी, ब्लूबेरी, कै्रनबेरी स्वास्थ्यवर्धक होती है। यह मैगनीज, विटामिन सी, विटामिन के और फाइबर से भरपूर है। डायबिटिज व वजन घटाने में फायदेमंद है। इसमें ऐंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जिससे त्वचा निखरती है। यह कैंसर व हृदय रोगियों के लिए लाभदायक है।

नट्स
बादाम, अखरोट, पिस्ता, काजू में कई तरह के गुण होते हैं। बादाम खाने से याद्दाश्त बढ़ाती है। इनसे ब्लड प्रेशर भी सामान्य रहता है। इनमें विटामिन ई, विटामिन बी2, फोलेट, मैंगनीज तथा अन्य तरह के खनिज होते हैं।

बीन्स
ये प्रोटीन से भरपूर होते हैं और इनमें फैट नहीं होता। ये ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करते हैं तथा ट्राईग्लाइसराइड को घटाते हंै। इनमें पोटाशियम, आयरन और फॉसफोरस व ओमेगा फैट्टी एसिड भी होता है।

ग्रीन टी
इसमें ऐंटीऑक्सिडेंट होता है जो शरीर से जहरीले पदार्थों को बाहर निकालता है। यह कोलेस्ट्रल घटाने में मदद करता है। इसके सेवन से भूख कम लगती है और ताजगी मिलती है, लेकिन इसका ज्यादा सेवन भी उचित नहीं है।

ब्रॉकली
एक तरह की सब्जी है जो स्वास्थ्यवर्धक तो है ही, वजन भी नियंत्रित रखती है। इसमें कई तरह के विटामिन और खनिज होते हैं जो बीमारियों से बचाव करते हैं। यह कैंसर रोधी है। इसमें पोलिक एसिड भी है जो रक्त की कमी को दूर करता है।

चिया सीड्स
ये विदेशों से आयात होते हैं और इनमें फाइबर, फैट्टी एसिड के अलावा कई तरह के खनिज भी होते हैं। यह सामान्य खानपान के पदार्थों को और पौष्टिक बनाता है। यह मेक्सिको से आयात होता है और इसलिए महंगा होता है। वजन घटाने में इसका इस्तेमाल होता है क्योंकि यह मोटाबोलिज्म बढ़ाता है, जिससे वजन नहीं बढ़ता है।