12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वेट को कंट्रोल करने से लेकर कब्ज जैसी बीमारी से राहत दिलाता है ये फल,आप भी जानिए इस फल के बारे में

आपको भी इस फल का सेवन करना चाहिए, ये आपके बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद तो करेगा ही साथ ही साथ कब्ज और बहुत सारी पेट में होने वाली दिक्कतों से भी निजात दिलाएगा। आपको भी इस फल के बारे में जानना चाहिए।

2 min read
Google source verification
peach

peach

नई दिल्ली। पीच का सेवन तो आप करते ही होंगें। इसे आड़ू के नाम से भी जाना जाता है। माना जाता है कि ये फल स्किन के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक होता है। भारत में इस फल की बात करें तो ये शिमला,हिमाचल प्रदेश और कश्मीर जैसे ठंडे प्रदेशों में उगाया जाता है। पर वहीं ये फल पूरे भारत में बड़े ही चाव के साथ खाया जाता है। पीच में एंटीऑक्सीडेंट्स,मिनरल्स,विटामिन्स,खनिज की भरपूर मात्रा होती है। इसके रोजाना सेवन से स्किन तो चमकदार बनती ही है। वहीं सेहत को भी बहुत लाभ पहुंचता है। आप भी जानिए पीच फल के फायदे के बारे में।

वेट को कंट्रोल करने में पीच होता है फायदेमंद
आपको बताते चलें कि पीच में बहुत सारे ऐसे जरूरतमंद तत्त्व पाए जाते हैं जो वजन को नियंत्रण में मदद करते हैं। पीच में कैलोरी की मात्रा बेहद कम होती है। वहीँ ये नैचुरली मीठा है। जो आपके सेहत को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाता है। आप पीच को सुबह नाश्ते में सेवन कर सकते हैं। ये पूरे दिन के लिए ऊर्जा देने का भी काम करता है।

आंखों की रोशनी के लिए होता है लाभदायक
पीच में ऐसे तत्त्व पाए जाते हैं जो आंखों की रोशनी को बनाए रखते हैं। पीच में बीटा केरोटीन और एंटी ऑक्सीडेंट्स जैसे महत्वपूर्ण तत्व पाए जाते हैं। जो आंखों की हेल्थ के लिए मददगार होते हैं। आप अपनी आंखों को तेज बनाए रखना चाहते हैं तो ऐसे में आड़ू का सेवन काफी हद तक लाभदायक हो सकता है।

पेट की समस्या को करता है दूर
पीच का सेवन पाचन तंत्र को मजबूत करने में सक्षम होता है। पीच में फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। जो फ़ूड को डाइजेस्ट होने में सहायक होती है। वहीँ यदि कब्ज जैसी गंभीर समस्या से आप परेशान रहते हैं तो भी पीच का सेवन कर सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल को भी करता है नियंत्रण
पीच का यदि आप सेवन करते हैं तो ये कोलेस्ट्रॉल के नियंत्रण करने में सहायक होता है। कोलेस्ट्रॉल यदि कम रहता है ऐसे में दिल की बीमारी होने का खतरा भी कम ही होता है। इसलिए आपको कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखने के लिए पीच का सेवन जरूर करना चाहिए।