5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कच्चे प्याज का रोज सुबह करें सेवन, परिणाम देखकर हैरान रह जाएंगे आप

कच्चे प्याज का रोज सुबह करें सेवन, परिणाम देखकर हैरान रह जाएंगे आप

2 min read
Google source verification
कच्चे प्याज का रोज सुबह करें सेवन, परिणाम देखकर हैरान रह जाएंगे आप

कच्चे प्याज का रोज सुबह करें सेवन, परिणाम देखकर हैरान रह जाएंगे आप

कच्चे प्याज सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। वैसे तो प्याज का सेवन हर घर में किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि प्याज का सेवन करने से आपको क्या-क्या फायदे होते हैं। आज हम आपको कच्चे प्याज के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

बता दें कि कच्चा प्याज शरीर के लिए रामबाण औषधि का काम करता है। इसका सेवन वैसे तो लोग सब्जी सलाद और अन्य प्रकार से भी करते हैं। लेकिन आप इसका सेवन रोजाना सुबह करेंगे तो यह बहुत फायदेमंद होगा।

जानकारी के अनुसार प्याज में क्रोमियम होता है। जो शरीर में ब्लड सरकुलेशन को बराबर रखता है और शुगर लेवल के साथ कोलेस्ट्रोल को भी कंट्रोल करता है। जिससे आपको ब्लड प्रेशर और शुगर की समस्या से भी निजात मिलती है। आपका हार्ट भी स्वस्थ रहता है।

रोजाना प्याज का सेवन करने से आपको पेट में बनने वाली गैस से भी आराम मिलेगा। अगर आपको ज्यादा गैस बनती है। तो आप प्याज का रस एक चम्मच, एक लहसुन, थोड़ी अदरक और एक चम्मच शहद और दो चम्मच पानी, ये सभी मिलाकर मिश्रण तैयार कर इसका सेवन करें। इससे आपको गैस में काफी राहत मिलेगी।

प्याज में एंटीसेप्टिक, एन्टी बैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसलिए इसका सेवन करने से सर्दी, खांसी, बुखार से संबंधित रोग नहीं होते हैं।

लाल प्याज में क्वेरसेटिन नामक तत्व होता है। जो शरीर के सभी हिस्सों में जमने वाले वसा को रोकता है। जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है।

प्याज में फाइबर और प्रीबायोटिक्स तत्व होते हैं। जो आंत के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं और कच्चे प्याज को चबाने से मुंह का स्वाद भी संतुलित होता है और मसूड़ों के संक्रमण और मुंह के रोगों से भी निजात मिलती है।

प्याज का सेवन रोजाना सुबह खाली पेट किया जाए तो यह बहुत ही फायदेमंद होता है। यह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और पाचन से संबंधित बीमारियों में भी राहत दिलाता है। क्योंकि प्याज पकने के बाद प्याज में मौजूद तत्व खत्म हो जाते हैं। इसलिए कच्चा प्याज खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। वैसे यह उपाय आपको सामान्य जानकारी के आधार पर बताए हैं। अगर आपको किसी प्रकार की एलर्जी और समस्याएं है। तो चिकित्सक से भी सलाह ले सकते हैं।