
जिंक और विटामिन सी के लिए करें इन प्राकृतिक चीजों का सेवन,जिंक और विटामिन सी के लिए करें इन प्राकृतिक चीजों का सेवन
कोरोना काल में संक्रमण से लड़ने के लिए कई लोग जिंक और विटामिन का सेवन कर रहे हैं। इसके लिए अधिकतर चिकित्सक मरीजों को विटामिन और जिंक की गोलियां लिख रहे हैं। ऐसे में अगर आप चाहे तो कुछ प्राकृतिक चीजों का सेवन करके भी अपने शरीर में जिंक और विटामिन की आपूर्ति कर सकते हैं।
आपको बता दें कि अपनी इम्यूनिटी और रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखने के लिए इस समय हर कोई विटामिन सी और जिंक की गोलियों का सेवन कर रहा है। इसी बीच हम आपको बता रहे हैं कि कुछ चीजों से आप बिना गोली के भी विटामिन और जिंक की आपूर्ति कर सकते हैं।
जानकारों की माने तो पालक और चुकंदर का सेवन करने से आपके शरीर में आरबीएस लेवल बढ़ता है। जो फेंफड़ो तक ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है। ऐसे में वर्तमान दौर में आपको ऑक्सीजन की समस्या से भी कुछ हद तक निजात मिलती है। क्योंकि इन प्राकृतिक खाद्य पदार्थों से आपको आयरन मिलता है। जिससे नाइट्रस ऑक्साइड फेफड़ों तक पहुंचाने वाले रक्त में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाता है। ऐसे में मरीज का ऑक्सीजन लेवल भी नहीं गिरता है और वह गंभीर स्थिति से बचाता है।
आप घर में पालक और चुकंदर का सुप बनाकर भी सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप आधा किलो चुकंदर और 1 किलो पालक को करीब 10 मिनट तक कुकर में उबालें। इसके बाद छान कर इसका सुप के रूप में इस्तेमाल करें। इसमें आप स्वाद के अनुसार सेंधा नमक, नींबू आदि मिला सकते हैं। इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी।
आपको बता दें कि चुकंदर हमारे शरीर में खून बढ़ाने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में आयरन होता है। यह शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं को सक्रिय करता है। इसके सेवन से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
पालक में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, मैग्नीज, आयरन पर्याप्त मात्रा में होता है। यह आंखों की रोशनी के लिए भी फायदेमंद होता है और ब्लड प्रेशर को भी सही बनाए रखता है। इस प्रकार इन दोनों पदार्थों का सेवन करना आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे आपको जिंक और विटामिन सी मिलता है और यह बीमारियों से लड़ने में भी मददगार होता है।
Published on:
04 May 2021 08:30 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
