19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tattoos Cause Blindness : टैटू के कारण 40 की आंखें खराब, अंधापन का खतरा! वैज्ञानिकों ने चेताया, शोध में खुलासा

Tattoos Cause Blindness Australian Study Claims: ऑस्ट्रेलिया की एक स्टडी में बताया गया है कि टैटू के इंक से आंखों की रोशनी जाने का खतरा है। इस तरह के 40 मामलों को लेकर शोध किया गया। यहां तक अगर 20 साल पुराना टैटू है तो भी इस तरह का रिस्क (Eye Risk) हो सकता है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ravi Gupta

Mar 19, 2026

Tattoos Cause Blindness, Australian Study Claims Tattoos Cause Blindness, Tattoos Cause Vision Loss,

प्रतीकात्मक तस्वीर | Photo - Gemini AI

Tattoos Cause Blindness : शौकिया तौर पर बनाया जाने वाला टैटू आपके लिए कितना खतरनाक हो सकता है सोचिए। यहां तक कि आपकी आंखों की रोशनी जा सकती है। आप अंधापन का शिकार हो सकते हैं। ऐसे 40 से अधिक मामले सामने आए। दरअसल, एक नए ऑस्ट्रेलियाई अध्ययन (Australian Study) ने चेतावनी दी है कि शरीर पर टैटू बनवाना आपकी आंखों की रोशनी के लिए खतरनाक हो सकता है। यह शोध विशेष रूप से टैटू की स्याही (Ink) में मौजूद विषाक्त पदार्थों और उनसे होने वाली आंखों की सूजन के बीच संबंध बताता है।

क्या टैटू से आंखों की रोशनी जा सकती है?

ऑस्ट्रेलियाई शोधकर्ताओं ने 2023 लेकर 2025 तक शोध किया और 'टैटू-एसोसिएटेड यूवाइटिस' (Tattoo-associated Uveitis) नामक एक दुर्लभ स्थिति की पहचान की है। यह आंखों की एक गंभीर सूजन है जो टैटू बनवाने के कई सालों बाद भी हो सकती है। वैज्ञानिकों ने पाया कि करीब 20 साल बाद भी टैटू बनवाने वालों को इस तरह की दिक्कत हुई। इस स्टडी में करीब 40 केस का अध्ययन किया गया।

टैटू की स्याही कैसे बना सकती है अंधा?

इस न्यू स्टडी के अनुसार, जब शरीर की त्वचा में टैटू की स्याही डाली जाती है, तो शरीर का इम्यून सिस्टम कभी-कभी उस पर हमला कर देता है। यह प्रतिक्रिया केवल टैटू वाली जगह तक सीमित नहीं रहती, बल्कि आंखों के बीच की परत में सूजन पैदा कर सकती है।

टैटू की स्याही में टॉक्सिन्स से आंखों को खतरा!

शोधकर्ताओं का मानना है कि स्याही में मौजूद कुछ खास रसायन या टॉक्सिन्स इस सूजन को ट्रिगर करते हैं। कई बार मरीजों को पता भी नहीं चलता कि उनकी आंखों की समस्या का कारण सालों पुराना टैटू है। इससे दृष्टि हानि का खतरा (Vision Loss Risk) रहता है। क्योंकि, अगर इस सूजन का समय पर इलाज न किया जाए, तो यह ग्लूकोमा (Glaucoma) और स्थायी अंधापन (Permanent Blindness) का कारण बन सकती है।

टैटू बनाने के बाद दिखे ऐसे लक्षण तो सावधान!

  • आंखों में दर्द
  • धुंधला दिखाई देना
  • रोशनी से आंखों का लाल होना इसके शुरुआती लक्षण हो सकते हैं।

विशेषज्ञों की सलाह

डॉक्टरों का कहना है कि टैटू बनवाना पूरी तरह से मना नहीं है, लेकिन यदि टैटू बनवाने के बाद, चाहे 20 साल या उससे भी अधिक क्यों ना हो गया हो। आंखों में लगातार समस्या महसूस हो, तो तुरंत किसी आई स्पेशलिस्ट (Ophthalmologist) को दिखाना चाहिए।