
Health tips
व्यक्ति के दिन की शुरुआत जितनी अच्छी होती है। उसका पूरा दिन उतना ही अच्छा निकलता है। इसलिए अगर आप भी सुबह उठकर कुछ अच्छी आदतों पर अमल करेंगे, तो आपकी सेहत को भी फायदा होगा और आपका दिल और दिमाग भी प्रसन्न रहेगा। तो आइए जानते हैं वह कौन सी आदत है। जिनसे आपको दूरी बना कर रखना है।
सुबह उठने के बाद हम अनजाने में कई ऐसी गलतियां करते हैं। जो हमारे शरीर पर गलत प्रभाव डालती है। इससे हमें दिनभर थकान, सुस्ती और आलस छाए रहते हैं। इसलिए आप कुछ आदतों में सुधार करके अपनी सेहत बना सकते हैं। सुबह देर तक सोना, उठते ही सोशल मीडिया पर एक्टिव होना, खाली पेट चाय या काफी पीना, नाश्ते में तला गला खाना आदि से आपको कई प्रकार के नुकसान होते हैं।
इन आदतों को करे नजर अंदाज...
उठने के बाद भी लेटे रहना-
जो लोग सुबह नींद खुलने के बाद भी लेटे रहते हैं। उनकी सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। साथ ही दिनचर्या भी प्रभावित होती है। क्योंकि आप सुबह सुबह के काम भी लेट करते हैं। इस कारण आपको दिनभर थकान और आलस छाए रहते हैं। इसकी जगह आप सुबह नींद खुलते ही उठ जाएं और एक्सरसाइज करें। जो स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होगा। क्योंकि बहुत देर तक लेटे रहने से आपका ब्लड सरकुलेशन भी बिगड़ जाता है। जिससे कई प्रकार की समस्या होती है।
खाली पेट चाय या कॉफी पीना-
कई लोग सुबह उठकर खाली पेट चाय - कॉफी का सेवन करते हैं। जो सेहत के लिए ठीक नहीं है।क्योंकि खाली पेट चाय और कॉफी पीने से पेट में गैस सहित अन्य समस्याएं होती है। इसलिए आपको सुबह उठते ही सबसे पहले गुनगुना पानी पीना चाहिए। हो सके तो उसमें नींबू की कुछ बूंदें डालकर शहद के साथ पीएं। आप ग्रीन टी भी पी सकते हैं। क्योंकि ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं । जो आपको रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करते हैं और आपकी बॉडी को डिटॉक्स करता है।
एक्सरसाइज नहीं करना-
शरीर को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है। क्योंकि भागदौड़ भरी जिंदगी में हम परिश्रम नहीं कर पाते हैं और मोटापे सहित अन्य बीमारी का भी शिकार होते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप रोजाना आधे घंटे एक्सरसाइज जरूर करें। अगर आप एक्सरसाइज नहीं करते हैं। तो अपनी आदत को तुरंत बदल लें।
अनहेल्दी नाश्ता करना-
सुबह के समय आपको हेल्दी नाश्ता करना चाहिए। आप आहार में ड्राई फ्रूट्स, दलिया, फलों का रस, स्प्राउट्स, रोटी, हरी सब्जियां आदि का सेवन करें। क्योंकि इनसे आपको काफी पोषण मिलेगा। इससे आप स्वयं दिन भर अपने आप को तरोताजा महसूस करेंगे। क्योंकि सुबह-सुबह हमें काफी भूख लगती है। क्योंकि यही वह समय होता है। जब हम काफी देर तक भूखे रहते हैं।
Published on:
28 Jun 2021 01:55 pm

बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
