29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Fitness Tips :- लंबी उम्र तक फिट रहने के लिए बच्चों को शुरू से करवाएं व्यायाम की शुरुआत

Fitness Tips :- आप अगर लंबी उम्र तक फिट रहना चाहते हैं। तो आपको एक्सरसाइज की शुरुआत बचपन से ही करनी होगी। क्या बात एक शोध से भी पता चली है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 21 Jun 2021, 8:18 PM IST

Fitness Tips

Fitness Tips

जो लोग शुरू से शारीरिक श्रम और व्यायाम करते हैं। उनका शरीर लंबी उम्र तक फिट रहता है। यह बात एक शोध से पता चली है। दरअसल एक अंतरराष्ट्रीय समूह द्वारा करीब 12 साल तक की उम्र के उन बच्चों पर शोध किय। जिन्होंने कम उम्र में परिश्रम किया और व्यायाम किया।

यह भी पढ़ें - जेब में रखा पर्स भी हो सकता है शरीर में बैक पेन का कारण।

इसलिए रहते हैं ताउम्र फिट-

बचपन में बच्चा जिस रंग ढंग और रहन-सहन में ढल जाता है। उसका असर जीवन भर नजर आता है। अगर बच्चा शुरुआत से ही परिश्रम, खेलकूद, व्यायाम सहित अन्य गतिविधि करता है। तो उसका शरीर फ्लैक्सिबल हो जाता है और वह जीवन भर किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करता है और वह हमेशा फिट रहता है। विपरीत परिस्थिति में भी वह अपने आप को कमजोर नहीं महसूस करता है। इसलिए आप भी बच्चों को शुरू से परिश्रम के साथ एक्सरसाइज करना और अन्य गतिविधियां भी सिखाए। इसका लाभ निश्चित ही आने वाले समय में भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें - विटामिन सी का अधिक सेवन सेहत के लिए नहीं फायदेमंद।

याददाश्त भी रही बेहतर-

शोध में इस बात का भी पता चला कि जो लोग बचपन में प्रकृति और पर्यावरण के काफी करीब रहे। उन लोगों की याददाश्त भी अन्य लोगों की तुलना में अच्छी रही। दरअसल उन लोगों ने खेलकूद के साथ ही व्यायाम भी घर के बाहर खुले वातावरण में किया।

यह भी पढ़ें - एक्जिमा से हो गए हैं परेशान तो अब करें यह घरेलू उपाय।

69 साल तक के लोगों पर किया शोध-

इस शोध में 26 से 69 साल के उन लोगों को चुना जो बचपन में काफी सक्रिय थे। ऐसे 214 लोगों पर अध्यन किया गया। जिसमें पता चला कि वह बचपन में काफी एक्टिव रहे। इस कारण वे इस उम्र में भी फिट और तंदुरुस्त नजर आए और उनकी याददाश्त भी बेहतर है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।