30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कब्ज की समस्या से रहते हैं परेशान,तो जरूर शामिल करें इन चीजों को

आजकल की लाइफस्टाइल ही ऐसी हो गई है कि पेट की बीमारियां होती ही रहती हैं। ऐसे में आप पेट की बीमारी जैसे अपच,गैस की समस्या,कब्ज आदि ये बचने के लिए इन चीज़ों को डाइट में शामिल कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Neelam Chouhan

•

Updated: 19 Oct 2021, 7:22 PM IST

constipation

constipation

नई दिल्ली। खाने की बात आती है तो कुछ डाइट में बिलकुल भी ध्यान नहीं देते हैं जिससे कि पेट में समस्या होना शुरू हो जाती है। पेट ठीक से यदि साफ़ नहीं रहता है तो ऐसे में एसिडिटी,जलन,पेट में गैस,ऐंठन आदि दिक्कतें बनी रहती हैं। पेट की दिक्कतों से बचने के लिए लोग कई बार दवाइयों का सहारा लेने लगते हैं। जिनसे समस्या कम होने के बजाय और बढ़ जाती है। इसलिए आपको भी जानना चाहिए इन चीजों के बारे में जो पेट में कब्ज जैसी समस्या से निजात दिलाने में फायदेमंद साबित होती है ।

स्टीम्ड कॉर्न
स्टीम्ड कॉर्न में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। ये खाने में हैवी होता है। जिससे कि आपको ज्यादा समय तक भूख का एहसास नहीं होता है। जब आपको कुछ अलग खाने की इच्छा हो रही तो ऐसे में स्टीम्ड कॉर्न का सेवन बेस्ट हो सकता है। क्योंकि ये आपके वेट को कंट्रोल करने में कारगर होगा। वहीं क्रेविंग्स को भी दूर कर देगा।

पोहा
पोहा का सेवन सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। यदि आप पोहे को और टेस्टी बनाना चाहते हैं तो इसमें आप मूंगफली,हरी सबिजयां,मटर आदि चीज़ें मिला सकते हैं। पोहा खाने में स्वादिष्ट तो होता ही है। वहीं ये सेहत को भी बहुत फायदा पहुंचाता है। पोहे को डाइजेस्ट करना भी आसान होता है।

स्प्राउट्स
केवल ब्रेकफास्ट नहीं बल्कि शाम के नाश्ते में भी स्प्राउट्स का सेवन कर सकते हैं। स्प्राउट्स में प्रचुर मात्रा में एंजाइम पाया जाता है। जो आसानी से डाइजेस्ट हो जाता है। यदि शाम को आपको भूख लगती है तो स्प्राउट्स का सेवन लाभदायक साबित हो सकता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल