scriptCONSTIPATION : कब्ज को दूर भगाएं ये घरेलू उपचार | These home remedies to overcome constipation | Patrika News

CONSTIPATION : कब्ज को दूर भगाएं ये घरेलू उपचार

Published: Aug 16, 2020 11:44:17 pm

Submitted by:

pushpesh

अनियमित दिनचर्या के कारण हो जाती है कब्ज की समस्या

कब्ज को दूर भगाएं ये घरेलू उपचार

कब्ज को दूर भगाएं ये घरेलू उपचार

जयपुर. कई बार खानपान और अनियमित दिनचर्या के कारण कब्ज की समस्या हो जाती है, जिससे कई तरह की व्याधियां पैदा होने लगती है। भूख कम हो जाती है और शरीर में थकान और आलस्य बना रहता है। आमतौर पर खाने के बाद बैठे रहने और रात को खाने के बाद तुरंत बाद सो जाने से भी कब्ज हो जाती है। कुछ उपायों को अपनाकर इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
1. कब्ज से बचने के लिए नियमित रूप से व्यायाम और योग अच्छा रहता है। गरिष्ठ भोजन करने से बचना चाहिए।

2. सुबह उठकर प्रतिदिन खाली पेट, 4 से 5 काजू, उतने ही मुनक्का के साथ मिलाकर खाने से कब्ज की शिकायत समाप्त हो जाती है। इसके अलावा रात को सोने से पहले 6 से 7 मुनक्का खाने से भी कब्ज ठीक हो जाती है।
3. सुबह उठने के बाद पानी में नींबू का रस और काला नमक मिलाकर पिएं। इससे पेट अच्छी तरह साफ होगा और कब्ज की समस्या नहीं होगी।

4. कब्ज के लिए शहद बहुत फायदेमंद है। रात को सोने से पहले एक चम्मच शहद को एक गिलास पानी के साथ मिलाकर पिएं। इसके नियमित सेवन से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है।
5. प्रतिदिन रात में हरड़ के चूर्ण या त्रिफला को गुनगुने पानी के साथ पिएं। इससे कब्ज दूर होगी और गैस बनने की समस्या से भी निजात मिलेगी।

6.आप सोते समय अरंडी के तेल को हल्के गर्म दूध में मिलाकर पी सकते हैं। इससे पेट साफ होता है, और कब्ज की समस्या नहीं होती।
7. ईसबगोल की भूसी कब्ज के लिए रामबाण इलाज है। इसका प्रयोग दूध या पानी के साथ, रात को सोते वक्त कर सकते हैं।

8. फलों में अमरूद और पपीता, कब्ज के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इनका सेवन किसी भी समय किया जा सकता है।
9. किशमिश को कुछ देर तक पानी में गलाने के बाद, इसका सेवन करने से कब्ज की शिकायत दूर हो जाती है। अंजीर को भी रातभर पानी में गलाने के बाद उसका सेवन करने से कब्ज की समस्या खत्म होती है।
10. पालक भी कब्ज के मरीजों को राहत दे सकता है। प्रतिदिन पालक के रस को दिनचर्या में शामिल कर, कब्ज में चमत्कारी फायदा करेगा। साथ ही इसकी सब्जी भी सेहत के लिए अच्छी होती है। पथरी की तकलीफ में इसका प्रयोग नहीं करना चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो